Kark rashifal 10 october 2025

Aaj Ka Kark Rashifal 10 october 2025: करवा चौथ के दिन कर्क राशि की महिलाओं का मन पार्टनर की किसी बात से हो सकता है बेचैन...पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कर्क राशि राशिफल 10 अक्टूबर 2025: करवा चौथ के दिन कर्क राशि की महिलाएं पार्टनर की किसी बात से भावुक या बेचैन हो सकती हैं। आज का दिन रिश्तों और फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत दे रहा है। जानें प्रेम, करियर, धन और सेहत का पूरा हाल।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-10, 05:26 IST

Cancer Horoscope Today, 10 October 2025: आज चंद्रमा वृषभ राशि में है और शाम 5:30 बजे तक कृतिका नक्षत्र में रहेगा, फिर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चतुर्थी तिथि के साथ सिद्धि योग शाम 5:41 तक रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग शुरू हो जाएगा। ये स्थितियां बताती हैं कि आज का दिन थोड़ा उलझाने वाला रह सकता है, जहां मन किसी ओर खिंचेगा और हालात किसी और दिशा में ले जाएंगे। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर दो राय में रहेंगी। किसी पुराने रिश्ते को वापस शुरू करने का मौका मिल सकता है, लेकिन दिमाग बार-बार मना करेगा। शादीशुदा महिलाएं जीवनसाथी की किसी बात को दिल से लगा सकती हैं, जिससे मन थोड़ी देर के लिए बेचैन रह सकता है। घर में किसी बुज़ुर्ग से बातचीत फायदेमंद रहेगी, लेकिन मां के साथ आज किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में आज कुछ नया न शुरू करें, वरना बाद में बात बिगड़ सकती है।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं काम को लेकर आज कन्फ्यूज महसूस कर सकती हैं। कोई दो रास्तों में फंसी हुई फीलिंग आपको सुस्त बना सकती है। अगर ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिलती है, तो तुरंत हां या ना न कहें, थोड़ा सोचकर जवाब दें। जो महिलाएं इंटरव्यू या क्लाइंट मीटिंग की तैयारी कर रही हैं, उन्हें आज खुद को बार-बार समझाना पड़ सकता है कि वे सक्षम हैं। फ्रीलांस या घर से काम करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन दिमागी थकान वाला रहेगा, लेकिन एक पुराना काम पूरा कर लेने से संतोष मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें- Mesh Rashi Upay For Karwa Chauth: मेष राशि की महिला करें करवा चौथ पर ये खास उपाय, पति को नौकरी में मिलेगा प्रोमोशन

Cancer women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं को आज पैसों को लेकर सोच-विचार करना पड़ सकता है। खर्च और बचत के बीच झूलती स्थिति रहेगी। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, जिसे टालना मुश्किल होगा, लेकिन आज उधार देने से बचें। निवेश को लेकर मन करेगा कि कोई नया कदम उठाएं, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति साफ नहीं होगी। अगर पहले किसी स्कीम में पैसा लगाया था, तो उसका छोटा सा रिटर्न मिल सकता है।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं को आज कान और गले के बीच वाले हिस्से में परेशानी महसूस हो सकती है। खासकर अगर दिन की शुरुआत किसी ठंडी चीज़ से हो गई हो तो खराश या दबाव बना रह सकता है। आज बहुत ज्यादा बात करने से परहेज़ करें, वरना शाम तक आवाज बैठ सकती है। बहुत देर तक तेज आवाज़ या शोर वाले माहौल में रहने से सिर भारी लग सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- Karwa Chauth Sindoor Niyam 2025: करवा चौथ पर कब सिंदूर से भरें अपनी मांग? पंडित जी का बताया समय और नियम अपनाएंगी, तो अखंड सौभाग्‍य की होगी प्राप्ति

आज कर्क राशि के उपाय (Cancer Remedies Today)

आज कर्क राशि की महिलाएं सफेद रंग की कोई चीज़ साथ रखें और किसी कन्या को नारियल दान करें। दिनभर मन उलझा रहेगा लेकिन संध्या के समय घर के उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर कुछ मिनट चुपचाप बैठना राहत देगा। आज के लिए शुभ अंक है 2, जो सही समय पर सही दिशा दे सकता है।

यह भी पढ़ें: 

करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां जानें पूरी लिस्ट

करवा चौथ पर मिट्टी का करवा ही क्यों होता है शुभ? जानें इसका रहस्य और पूजा विधि

करवा चौथ की सुबह सरगी की थाली में जरूर रखें चीजें, मिलेगा वैवाहिक सुख

करवा चौथ के व्रत का नहीं मिलता पूर्ण फल, तो इस साल करें इन मंत्रों का जाप; अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

सांसों की महक के साथ, विश्वास की सौगात लिए आया करवा चौथ का त्योहार...इन शायरी और विशेज को भेज अपनों को दें शुभकामनाएं

करवा चौथ के अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और त्योहार को बनाएं खास

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;