Vrishchik Rashi Upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में शनि और राहु ला सकते हैं बड़े बदलाव, बुरी आदतें छोड़ें और आजमाएं कुछ आसान उपाय
वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से बेहद पैशनेट होते हैं और गहराई से सोचने वाले होते हैं। साल 2026 इनके जीवन में बड़े मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक बदलाव लेकर आ सकता है। शनि, राहु और केतु की स्थिति वृश्चिक राशि वालों को भीतर से ट्रांसफॉर्म कर सकती है। यह साल आपके लिए सीख, संयम और सही उपायों के साथ जीवन को नई दिशा दे सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों की सबसे बड़ी पहचान उनकी इंटेंसिटी होती है। ये लोग जो भी करते हैं, पूरी मेहनत और शिद्दत से करते हैं। इस साल 2026 में ये इंटेंसिटी और ज्यादा बढ़ेगी, जिससे आपके विचार, निर्णय और जीवन की दिशा बदल सकती है। यह साल आपको भावनात्मक रूप से परिपक्व और मानसिक रूप से मजबूत बना सकता है। आपको इस दौरान जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर पूजा गुप्ता से जानें कि इस साल वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में क्या प्रभाव पड़ सकता है और उन्हें किसी भी समस्या को दूर करने के लिए कौन से उपाय करने की जरूरत है?
पांचवें भाव में शनि दिला सकते हैं मिले-जुले फल
वृश्चिक राशि को मंगल की राशि माना जाता है और इस साल आपके पांचवें भाव में शनि हैं, इसलिए अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रही हैं तो थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। इस दौरान राहु आपके चौथे स्थान पर बैठे हैं। इस दौरान आपके लिए राहु को पॉजिटिव रखने की जरूरत है। केतु आपके दसवें स्थान पर है, इसलिए आप नौकरी और बिजनेस में लाभ पा सकती हैं। आपको इस दौरान परिवार से फेम भी मिल सकता है। शनि देव का पंचम भाव में होना मुख्य रूप से उन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए थोड़ा धैर्य की परीक्षा ले सकता है जो संतान सुख की योजना बना रहे हैं। इस दौरान आपको अपने राहु को सकारात्मक रखने की जरूरत है।

राहु को कैसे रखें सकारात्मक?
अगर आप राहु को अपने पक्ष में करना चाहती हैं तो आपको किसी भी तरह की बुरी लतों को छोड़ने की जरूरत है। आपको मांस, मदिरा जैसी बुरी आदतों को छोड़ने की जरूरत है। यही नहीं इस दौरान आपको किसी व्यक्ति की भी आदत नहीं लगानी है। अगर आप किसी भी लत से पूरी तरह दूर रहेंगी तो आपको फेम मिल सकता है और लाभ हो सकता है। इस दौरान आपके लिए धैर्य और अनुशासन से ही लाभ होगा।
साल 2026 में प्रेम और रिश्ते कैसे हो सकते हैं?
वृश्चिक राशि के लोग प्यार में बेहद भावनात्मक रूप से इंवेस्टेड रहते हैं। ये अपने पार्टनर से दिल से जुड़ाव रखेंगे और किसी भी तरह के ब्रेकअप या रिश्ते टूटने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इनका स्वभाव ऐसा होता है जो पार्टनर के प्रति बहुत लॉयल होते हैं और इस साल भी इनका यह स्वभाव पार्टनर के प्रति आकर्षण को बढ़ाएगा। आपको थोड़ी समझदारी से काम लेना है जिससे प्रेम जीवन अच्छा बना रहेगा।
वृश्चिक राशि के लिए जरूरी उपाय 2026
इस साल आपको मंगल और शनिदेव की पूजा जरूर करनी है। आपकी राशि मंगल की राशि है और अगर आप मंगल की पूजा करेंगी तो इसके लाभ मिलेंगे। आपके लिए सबसे अच्छा उपाय हनुमान जी की पूजा करना है। आपको नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना है जिससे उनकी कृपा दृष्टि बनी रहे। इसके साथ ही आपको गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने की भी जरूरत है। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
अगर आप यहां बताए उपायों को आजमाएं तो आपके लिए साल 2026 बहुत शुभ फल देने वाला हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।