Vrishchik Love Rashifal 2026: प्रेम में वफादारी की परीक्षा या रिश्तों में दूरी? जानें क्या कहता है वृश्चिक राशि का वार्षिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और मंगल ग्रह साहस की साथ-साथ गुस्से का भी कारक है। जिसकी प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातक गुस्सैल स्वभाव होते हैं। लेकिन प्रेम की बात की जाए तो यह अपने पार्टनर की प्रति लॉयल होते हैं अपने पार्टनर के प्रति यह लोग पूर्ण वफादारी से अपने संबंधों का निर्वहन करते हैं। और इन्हें अपने पार्टनर से भी इसी तरह लॉयल्टी की अपेक्षा होती है। वर्ष 2026 में वृश्चिक राशि के जातकों को धैर्य रखने की आवश्यकता है क्योंकि वर्ष में इन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा तो कुछ धैर्य रखना पड़ेगा। क्योंकि मंगल के प्रभाव से इन जातकों को अपने पार्टनर पर विशेष अधिकार जमाने का जुनून हमेशा सवार होता है। यह लोग नेचरली दूसरों को अट्रैक्ट करते हैं। लेकिन अपनी फिलिंग्स को खुलकर व्यक्त कभी नहीं करते।
वृश्चिक राशि प्रेम जीवन (Scorpio Zodiac Love Horoscope 2026)
वृश्चिक राशि के विवाहित जातकों की बात की जाए तो अपनी जिम्मेदारियां के चलते यह लोग इस वर्ष अपने रिश्ते में ध्यान न देने के कारण आपसी मतभेद का सामना करेंगे बिना किसी बातों को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। आप लोगों को इस वर्ष को सुझाव देते हैं कि आप लोग ईश्वर समझदारी से निर्णय ले। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए धैर्य के साथ-साथ कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। देवगुरु बृहस्पति के गोचर के पश्चात स्थिति अनुकूल होंगी। लेकिन राहु के प्रभाव से कुछ अलगाव और रिश्तो में अरुचि देखने को मिलेगी। यह कह सकते हैं कि यह समय आपके लिए एक परीक्षा का समय होगा।

वृश्चिक राशि वैवाहिक जीवन (Scorpio Zodiac Marriage Horoscope 2026)
लिव इन रिलेशनशिप के लोगों के लिए छोटे-मोटे झगड़ा को मामूली ही समझना चाहिए नहीं तो रिश्ते टूटने की संभावना बढ़ जाएगी। सिंगल लोगों की बात करें तो जो लोग इस वर्ष शादी की सोच रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष सगाई या रोका करके कुछ समय का इंतजार करना चाहिए। क्योंकि कुछ स्थितियां ऐसी बन रही है जिसमें शादी के प्रति शीघ्रता से लिए गए फैसले आगे चलकर नुकसान दायक हो सकते हैं इसीलिए इंगेजमेंट के बाद फिर आराम से वर्ष के सितंबर अक्टूबर के बाद विवाह करना चाहिए। क्योंकि अक्टूबर के देवगुरु बृहस्पति की गोचर के बाद इन लोगों में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेंगे। सिंगल लोगों के लिए जून का महीना और अगस्त का महीना काफी अच्छा रहने वाला है इस समय इनकी लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती हैं। वही रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए फरवरी से अप्रैल तक का समय अनुकूल रहेगा। इस समय यह लोग किसी लोंग ट्रिप में जाने का प्लान कर सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए मैं और दिसंबर का महीना शुभ परिणाम को लेकर क्या आएगा।
वृश्चिक राशि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए उपाय (Scorpio Zodiac Love and Marriage Remedies 2026)
विपरीत परिस्थिति में वृश्चिक राशि के लोगों को अपने इष्ट देवता का स्मरण करते रहना चाहिए और शांति से किसी भी चीज का निर्णय लेने का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।
उपाय के रूप में वृश्चिक राशि के जातकों को इन चीजों को करना चाहिए जिससे कि इन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सके और वर्ष 2026 को अनुकूल बनाया जा सके।
1. अधिक से अधिक मंगल ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए जैसे की गन मसूर की दाल तांबे का पात्र।
2. प्रतिदिन देवी जी की उपासना के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती के कीलक स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
3. सोमवार के दिन एक लोटे जल में केसर शहद और गुड़ मिलाकर शिवजी को चढ़ाना चाहिए।
4. इस वर्ष शिवरात्रि के दिन जो की फागुन के महीने में आती है इसमें विशेष रूप से इन जातकों को शहर से या गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
5. किसी भी महीने के मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन नौ कन्याओं को भोजन कराना चाहिए।
6. इस वर्ष किसी धर्म स्थान के निर्माण में लाल ईंट का दान अवश्य करना चाहिए।
यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी पंडित सौरभ त्रिपाठी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।