सिंह राशि को सूर्य की राशि कहा जाता है और जब बात सूर्य के साल की है तो मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि क्या सिंह राशि की स्पॉटलाइट इस साल और और तेज होगी या फीकी पड़ जाएगी? साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए निश्चित रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन यह सफलता आपके लिए आसान नहीं होगी। यह साल आपको फोकस, आत्मनियंत्रण और परिपक्व सोच सिखाने वाला हो सकता है है। बाहर से भले ही आपको इस पूरे साल सराहना, पद और पहचान मिले, लेकिन भीतर से आपको खुद को संतुलित रखना होगा। यदि आप खुद को संतुलित करने के साथ कुछ आसान उपायों को आजमाएंगी तो आपके जीवन में इसके लाभ दिखाई दे सकते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर पूजा गुप्ता से जानें कि साल 2026 में सींग राशि के लोगों को कौन से उपाय करने की जरूरत है जिससे उनका प्रभाव पहले से ज्यादा बड़े।
2026 में सिंह राशि की स्पॉटलाइट कम नहीं होगी, बल्कि उसका स्तर बदल जाएगा। यह साल सिर्फ दिखने वाली सफलता का नहीं, बल्कि मजबूत नींव रखने का भी। इस साल सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और शनि के अष्टम भाव में गोचर और ढैय्या का प्रभाव आपको गंभीर, जिम्मेदार और अनुशासित बनाएगा। इस दौरान आपको बार-बार इस बात का एहसास होगा कि आपके लिए तारीफ जरूरी नहीं है, लेकिन हर अनुभव सीख देने वाला होगा। इस साल आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

करियर के मामले में साल 2026 सिंह राशि के लिए सकारात्मक है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और लीडरशिप रोल मिल सकते हैं। मैनेजमेंट, गवर्नमेंट, पॉलिटिक्स, एडमिनिस्ट्रेशन और टीचिंग से जुड़े लोगों के लिए यह साल खास रहेगा। हालांकि लग्न में केतु के कारण आप पहले से ज्यादा समझदार और आध्यात्मिक होते जाएंगे।
सातवें भाव में राहु का गोचर रिश्तों में भ्रम पैदा कर सकता है। इस दौरान नए रिश्ते, शादी या पार्टनरशिप में ब्लाइंड ट्रस्ट बिल्कुल न करें। सामने वाला आपको भले ही जितना अच्छा दिखे, लेकिन ज्यादा से ज्यादा समय लेकर ही उसे समझें। पुराने रिश्तों में ईगो और कंट्रोल की भावना टकराव का कारण बन सकती है।यह साल आपको सिखाएगा कि रिश्तों में लीडर बनना आपके लिए नहीं है, कभी-कभी समझदार साथी बनना ज्यादा जरूरी होता है।
यदि साल 2026 में सिंह राशि के लोग कुछ आसान उपाय आजमाएंगे तो आपके जीवन में आने वाली कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।