
Leo Horoscope Today, 3 January 2026: पौष पूर्णिमा के प्रभाव से आज सिंह राशि की महिलाओं पर गहरा असर दिखाई देगा। सिंह राशि का स्वभाव नेतृत्व करने वाला होता है और उनकी सोच प्रायः स्पष्ट रहती है। पूर्णिमा के प्रभाव और चंद्रमा की स्थिति के कारण आज आपके भीतर छिपी हुई भावनाएं बाहर आ सकती हैं। आज का दिन आपको यह एहसास कराएगा कि हर जगह अपनी बात मनवाने से बेहतर है, कहीं-कहीं झुक जाना भी समझदारी होती है।
प्रेम राशिफल की बात करें तो आज सिंह राशि की महिलाओं के प्रेम जीवन में ईगो और इमोशंस का टकराव देखने को मिल सकता है। आज आप चाहेंगी कि आपका पार्टनर बिना कहे आपकी भावनाओं को समझे, लेकिन यही अपेक्षा आपसी मतभेद का कारण बन सकती है। विवाहित महिलाओं को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। अविवाहित महिलाओं के मन में आकर्षण की भावना उत्पन्न होगी, लेकिन ट्रस्ट इश्यू विवाद की स्थिति बना सकता है।
उपाय -शिव जी को पीला चंदन अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में सिंह राशि की महिलाएं आज स्पॉटलाइट में रह सकती हैं। आपकी लीडरशिप स्किल्स नोटिस की जाएंगी और जिम्मेदारियां भी अपेक्षाकृत बढ़ सकती हैं। आज सीनियर या बॉस से बिना वजह की बहस से बचें। ऑफिस में किसी भी तरह का जल्दबाजी में निर्णय न लें। सरकारी सेवा से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।
उपाय -आज जल में हल्दी डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

आर्थिक दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को खर्चों में सावधानी बरतनी चाहिए। दिखावे या सामाजिक दबाव में आकर अनावश्यक खर्च न करें। आज निवेश से जुड़े अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर ही निर्णय लें। परिवार या पार्टनर से जुड़ा कोई अचानक खर्च सामने आ सकता है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आज लाभदायक रहेगा।
उपाय - आज क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें और पक्षियों को दाना डालें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को ब्लड प्रेशर और सिरदर्द से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वर्कलोड के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। नियमित समय पर भोजन करें और तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
उपाय – घर से निकलने से पहले दही में शक्कर मिलाकर सेवन करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।