चेहरे पर लगा रही हैं ब्लीच तो एक्सपर्ट के इन टिप्स को करें फॉलो

चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं साथ ही कई सारे उपाय भी करती हैं। वहीं त्वचा की केयर में ब्लीच भी आता है। ब्लीच चेहरे की चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के काम आता है लेकिन अगर आप चेहरे पर ब्लीच का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। डॉ। रश्मि शेट्टी ने अपने एक वीडियो में जानकारी दी है कि अगर आप चेहरे पर ब्लीच का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।
एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी एक डर्मेटोलॉजिस्ट है और ब्यूटी से जुड़ी कई सारी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। वहीं एक्सपर्ट डॉ। रश्मि शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर की है और इस विडियो में उन्होंने बताया हैं कि ब्लीच का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- एक्ने को कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए खाएं ये 2 हर्ब्स
सेंसिटिव स्किन पर न करें ब्लीच

एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी के अनुसार, जिन भी महिलाओं की स्किन सेंसिटिव है वो आपकी स्किन पर ब्लीच का इतेमाल न करें। ऐसा करने से स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
View this post on Instagram
आँखों के नीचे न लगाएं ब्लीच
एक्सपर्ट ने ये भी जानकारी दी है कि ब्लीच का इस्तेमाल आंखों के नीचे न करें। आँखों की नीचे की त्वचा मुलायम होती है और ब्लीच का इस्तेमाल करने से इस त्वचा को नुकसान हो सकता है।
ब्लीच करने के बाद न करें ये काम

एक्सपर्ट के अनुसार, ब्लीच करने के बाद अगले एक या दो दिन के लिए तुरंत ब्लीच करने के बाद, धूप में न निकलें। अगर आप ब्लीच करने के बाद बाहर जाती हैं तो चेहरे की रंगत गायब हो सकती है साथ ही स्किन का रंग काला भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार, पिंपल्स दूर करने के लिए इस खास पानी से करें फेस वॉश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।