Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:56 AM IST

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर से अभिषेक करने से मिलते हैं ये लाभ, ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में अगर विष्णु जी का अभिषेक कर रहे हैं तो केसर से करने का क्या महत्व क्या है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-06-18, 07:31 IST
yogini ekadashi 2025 lord vishnu kesar abhishek for good health and prosperity

योगिनी एकादशी का व्रत रखने से भक्तों को सभी कष्टों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर होती है और मनचाहे परिणाम मिलते हैं। योगिनी एकादशी के दिन रोग संहारक के व्रत के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के हिसाब से योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। वहीं इस साल यह व्रत 21 जून को रखा जाएगा। अब ऐसे में एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ अभिषेक करने का भी महत्व है। अब ऐसे में भगवान विष्णु का केसर से अभिषेक करने का क्या महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का करें केसर से अभिषेक

Jaya-Ekadasi-2024-lord-vishnu-puja-abhishek-vidhi

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर से अभिषेक करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
पूजा घर को साफ करें और भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
एक लोटे में गंगाजल या शुद्ध जल लें और उसमें थोड़ा सा केसर घोल लें।
अब इस केसर मिश्रित जल से भगवान विष्णु का धीरे-धीरे अभिषेक करें। अभिषेक करते समय "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करते रहें।
अभिषेक के बाद भगवान को पंचामृत यानी कि दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का मिश्रण से स्नान कराएं।
इसके बाद फिर से शुद्ध जल से स्नान कराकर उन्हें साफ कपड़े से पोंछें।
भगवान को पीले वस्त्र, चंदन, पुष्प, तुलसी दल और भोग अर्पित करें।
आखिर में भगवान विष्णु की आरती करें।

इसे जरूर पढ़ें - Yogini Ekadashi Kab Hai 2025: योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर से अभिषेक करने का महत्व

vishnu ji

भगवान विष्णु को केसर अत्यंत प्रिय है। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर से अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। केसर अभिषेक से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसी मान्यता है कि केसर से अभिषेक करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
यह दरिद्रता दूर कर धन-धान्य में वृद्धि करता है।

इसे जरूर पढ़ें - घर की दरिद्रता करना चाहती हैं दूर तो योगिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।