शादीशुदा जिंदगी में प्यार और समझदारी दोनों ही जरूरी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। यह कारण है कि पति अपनी पत्नी की बातों को समझकर उसके निर्णय का सम्मान करते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाली महिलाओं में यह खासियत सबसे ज्यादा देखी जाती है। एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार ने कुछ ऐसे ही मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया है, जो अपने पति के दिल और घर पर राज करती हैं।
मूलांक 1 की महिलाएं कैसी होती हैं?
मूलांक 1 वाली महिलाएं जन्म से लीडर होती हैं। इनका आत्मविश्वास इतना ज्यादा मजबूत होता है कि वो सभी फैसलों को सोच समझकर लेती हैं। ये हमेशा साफ-साफ बोलती हैं और अपनी राय को बिना किसी डर के रखती हैं। शादीशुदा जिंदगी में ये अपने पति के लिए सिर्फ जीवनसाथी नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक बन जाती हैं। इनके पति भी जानते हैं कि यह जो भी हमारे लिए सोचेंगी वह सही होगा। इसलिए वह अक्सर अपनी पत्नी की बात मानते नजर आते हैं। घर के बड़े फैसले में उन्हें आगे रखते हैं, ताकि उनके जीवन में किसी तरह की दिकक्त न आए।
मूलांक 4 की महिलाएं करती हैं नियमों का पालन
अगर घर को सलीके और नियम से चलाना हो, तो मूलांक 4 वाली महिलाओं से बेहतर कोई नहीं। ये जीवन को पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ जीती हैं। इनके निर्णय इतने सटीक होते हैं कि पति भी इसे बदलने के बारे में थोड़ा सोचते हैं। इन मूलांक की महिलाओं के निर्णय हमेशा व्यावहारिक और सोचे-समझे होते हैं, इसलिए पति भी इन पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। नतीजा यह होता है कि घर में शांति का माहौल बना रहता है, जिससे हर कोई खुश रहता है।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं सबसे ज्यादा खुराफाती, हर बात में ढूंढ लेती हैं मसाला
मूलांक 9 की महिलाएं होती हैं जुनूनी
मूलांक 9 वाली महिलाएं जज्बे और जुनून से भरी होती हैं। ये बिना किसी डर के आगे बढ़ने का रास्ता खोजती हैं। इनका प्यार गहरा होता है लेकिन इनके गुस्से से बचना भी आसान नहीं। अगर ये किसी बात पर अड़ जाएं तो इनका मन बदलना आसान नहीं होता है। पति इनके साहस और जोश से प्रभावित होकर टकराव से बचना ही बेहतर समझते हैं और अंत में इनकी बात मान लेते हैं। इनका यह संतुलन जहां प्यार भी है और सख्ती भी शादीशुदा जीवन को मजबूत और सुरक्षित बनाता है।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा, पति के लिए लकी और खुराफाती होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों