हनुमान जी का तिलक माथे पर नहीं गले में क्यों लगाती हैं महिलाएं

 हिन्दू धर्म में तिलक लगाने का महत्व बेहद खास है। इसलिए पूजा पाठ हो या कोई भी शुभ कार्य उसकी शुरूआत तिलक लगाने से की जाती है। इसे पवित्र माना जाता है। लेकिन हनुमान जी का तिलक महिलाओं को गले में क्यों लगाना चाहिए। इसके बारे में आर्टिकल में जानते हैं।
Hanuman Ji Ka Tilak
Hanuman Ji Ka Tilak

Gale Mein Tilka Lagane Ka Mahatva: हिन्दू धर्म में तिलक काफी अहम माना जाता है। इसलिए जब भी कोई पूजा या शुभ कार्य होता है, तो इसकी शुरुआत तिलक से ही होती है। साथ ही, हम जब रोजाना पूजा करते हैं, तो अपने माथे पर तिलक जरूर लगाते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को हनुमान जी का तिलक माथे की जगह गले पर लगाना चाहिए। इसी सवाल का जवाब हमने अपने मंदिर के पंड़ित विध्याशंकर जी से पूछा, जिसकी जानकारी उन्होंने काफी विस्तार से हमारे साथ शेयर की। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर महिलाओं को हनुमान जी का टीका गले में क्यों लगाना चाहिए।

तिलक लगाने का महत्व

Hanuman ji Tilak

तिलक लगाने का हिन्दू धर्म में गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह न केवल एक धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है, बल्कि ये शारीरिक और मानसिक रुप से हमें शांत रखता है। इसलिए हर दिन अलग-अलग चीजों से लोग अपने माथे या गले में तिलक लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि तिलक लगाने से आपकी शरीर की ऊर्जा और ज्यादा केंद्रित हो जाती है। इससे आपको अपने कार्य में ध्यान लगाने में दिक्कत नहीं होती है। सकारात्मकता आपके आसपास बनी रहती है।

मंगलवार को हनुमान जी का तिलक गले में क्यों लगाएं

Hanuman Ji ka Tilak

हनुमान जी को शक्ति, साहस और भक्ति के बारे में हमने देखा भी है और पढ़ा भी है। साथ ही, इस बात को भी हम जानते हैं कि हनुमान जी का तिलक लगाने से बल बढ़ता है। लेकिन महिलाएं कभी भी उनके चरण से लेकर अपने शरीर के किसी भी हिस्से पर तिलक नहीं लगाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें बाल ब्रह्मचारी कहा जाता है। लेकिन मंदिरों में कटोरी में रखा गया तिलक महिलाएं जरूर लगाती हैं। लेकिन इसे आपको माथे की जगह पर गले में लगाना चाहिए। पंडित जी ने बताया ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कंठ शांत रहता है। इससे आपका ध्यान ईश्वर की तरफ केंद्रीत हो जाता है। साथ ही, गले में हनुमान जी का तिलक लगाने से मंगल मजबूत होता है। सारे मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। इसलिए अक्सर महिलाएं अपने गले में हनुमान जी का तिलक लगाती हैं।

इसे भी पढ़ें: माथे पर किस उंगली से तिलक लगाने पर मिलेगा धन, सेहत और मोक्ष

तिलक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Tilak

  • स्नान और ध्यान के बाद ही तिलक लगाएं।
  • सबसे पहले भगवान को तिलक लगाएं। इसके बाद अपने लगाएं।
  • तिलक लगाते समय भगवान के मंत्रों का उच्चारण जरूर करें।
  • तिलक लगाने के बाद भगवान का ध्यान जरूर करें।
  • तिलक को लगाने के बाद तुरंत साफ न करें।
  • माथे पर तिलक को अनामिका या अंगूठे से लगाएं।

अगर आप भी मंगलवार के दिन बजरंग बली के मंदिर जाती हैं और वहां पर तिलक लगाती हैं, तो ऐसे में आपको माथे पर नहीं गले पर इसे लगाना चाहिए। इससे आपके मंगल से जुड़े सारे दोष खत्म हो जाएंगे। बजरंग बली हमेशा आपकी रक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: संगम के लेटे हुए हनुमान मंदिर से घर क्यों लाते हैं तुलसी?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ personal Image

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP