image

Maha Navami Date 2025: 1 अक्टूबर को है शारदीय नवरात्रि की महा नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

Maha Navami Kab Hai 2025: शारदीय नवरात्रि हिन्दू धर्म का अत्यंत पवित्र पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण महा नवमी मानी जाती है। हर महीने दो बार नवमी तिथि आती है, लेकिन नवरात्रि की नवमी विशेष महत्व रखती है। वर्ष 2025 में महा नवमी  1 अक्टूबर को पड़ रही है, इसे लेकर भक्तों में उत्सुकता है। इस दिन सही मुहूर्त और विधि से पूजा करने पर मां दुर्गा मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-30, 12:14 IST

शारदीय नवरात्रि हिन्दू धर्म का अत्यंत पवित्र त्‍योहार माना गया है। इन दिनों मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा की जाती है, मगर सबसे ज्‍यादा महत्‍व नवमी का है। वैसे तो हर महीने 2 बार नवमी तिथि पड़ती है, मगर नवरात्रि के दिनों में पड़ने वाली नवमी को महां नवमी कहा गया है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में नवमी 30 सितंबर को पड़ रही है या फिर 1 अक्‍टूबर को, इसे लेकर भक्‍तों में जिज्ञासा देखी जा रही है। हमने इस विषय पर पंडिता सौरभ त्रिपाठी से बात की। वह कहते हैं, "मां दुर्गा के सभी नौ दिन विशेष होते हैं। मगर साल में 4 महीने ऐसे होते हैं, जब नवरात्रि का त्‍योहार आता है। इन दिनों में मां की विशेष अराधना करना बहुत ही महत्‍वपूर्ण होता है। खासतौर पर महा नवमी के दिन माता रानी की शक्ति अपने पूर्ण स्‍वरूप में सक्रिय मानी जाती हैं।"

इस दिन सही मुहूर्त और विधि से यदि मां दुर्गा की पूजा की जाए तो उसके बहुत शुभ फल मिलते हैं और मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं। इसलिए हमने पंडित जी से नवमी की सही तिथि और पूजन मुहूर्त के बारे में पूछा।

कब है शारदीय नवरात्रि 2025 की नवमी ति‍थि ?

इस वर्ष नवरात्रि में तृतीया तिथि दो दिन की थी, इसलिए लोगों में बहुत ज्‍यादा भ्रम है कि नवमी 30 सितंबर को है या 1 अक्‍टूबर को। पंडित जी कहते हैं, "1 अक्‍टूबर को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पड़ रही है। हालांकि, इसकी शुरुआत 30 सितंबर को ही हो जाएगी मगर उदया तिथि 1 अक्‍टूबर की है, इसलिए नवमी की पूजा भी इसी दिन की जाएगी। "

इसे जरूर पढ़ें- Maa Durga ki Aarti 2025: शारदीय नवरात्रि में हर दिन करें मां दुर्गा जी की आरती, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

navratri-special-matarani-beauti

नवमी पूजन का शुभ मुहूर्त

महा नवमी का दिन न केवल पूजा और व्रत का है, बल्कि यह संकट निवारण, समृद्धि और मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। इसलिए नवमी की पूजा सही मुहूर्त पर करना बहुत जरूरी है। पंडित जी नवमी पूजन का सही मुहूर्त बताते हैं-

  • इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के अनुसार नवमी तिथि 30 सितंबर 2025 को दोपहर 01:14 बजे से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर 2025 दोपहर 02:03 बजे तक रहेगी। इसलिए, महानवमी का व्रत और पूजा 1 अक्टूबर को किया जाएगा।
  • पूजन का उत्तम समय: 1 अक्टूबर , सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

महा नवमी का महत्व केवल धार्मिक कर्तव्यों तक सीमित नहीं है। इस दिन माता दुर्गा की आराधना से शत्रु बाधाएं दूर होती हैं, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आता है।

mata durga

महा नवमी का आध्यात्मिक महत्व

महा नवमी के दिन किए जाने वाले उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली होते हैं। इस दिन आपको इन उपायों को अवश्‍य करना चाहिए-

  • पूजा स्थल को स्वच्छ करें, लाल कपड़ा बिछाएं और दीपक व अगरबत्ती जलाकर माता दुर्गा की आराधना करें।
  • माता रानि को लाल फूल, चावल, मिश्री और लाल वस्त्र अर्पित करने से घर और मन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • घर के मुख्‍य द्वार पर रंगोली और कमल का फूल सजाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश प्रसन्‍न हो आपके निमंत्रण को स्‍वीकार करते हैं।
  • शत्रु दोष से मुक्ति के लिए नवमी के दिन आपको केले का पेड़, तुलसी या गाजर दान करनी चाहिए।
  • इसके अलावा आपको पूरे दिन “ॐ देवी भगवती नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए, जिससे आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्‍त हो।
  • नवमी के दिन साफ-सफाई, लाल रंग पहनना और जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Shardiya Navratri Griha Pravesh Muhurat 2025: क्या शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ है? जानें वजह और नियम

महा नवमी की हरजिंदगी की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई हो। उम्‍मीद है कि ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;