Kanwar Yatra 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई, दिन सोमवार से प्रारम्भ हो रहा है। सावन माह के साथ ही कांवड़ यात्रा भी 22 जुलाई से आरम्भ हो रही है। सावन महीने को भगवान शिव का प्रिय माह कहा जाता है। इस दौरान भोले बाबा की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ-फल और उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती है। अगर आप भगवान शिव का आर्शीवाद पाना चाहते हैं, तो इस खास मौके पर कांवड़ यात्रा निकालना अच्छा माना जाता है। हम सभी ने सावन माह में लोगों को कांवड़ लेकर हरिद्वार, काशी, उज्जैन आदि जगहों पर जाते हुए देगा है। लेकिन क्या आपको पता है कि कांवड़ में लाया गया गंगाजल सबसे पहले मंदिर ही क्यों ले जाते हैं। आइए इस लेख में पंडित आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है।
आखिर क्या है कांवड़ यात्रा?
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों वाराणसी का गंगाजल घर नहीं लाना चाहिए?
कांवड़ यात्रा के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इसे कौन व्यक्ति करता है। बता दें कि अगर किसी व्यक्ति की कोई मनोकामना है, जिसके लिए वह भगवान के सामने अर्जी लगाता है। मनोकामना पूर्ति के लिए जातक पवित्र नदी से जल मिट्टी के पात्र या किसी अन्य बर्तन में भरकर ले जाते हैं और महादेव को जलाभिषेक करते हैं। घर से निकलकर नदी से जल भरकर शिवलिंग के जलाभिषेक के बीच की जो भी यात्रा होती है उसे कांवड़ यात्रा कहते हैं। इसे महिला, पुरूष और बच्चे सभी कर सकते हैं।
कांवड़ जल को मंदिर से पहले घर क्यों नहीं लाना चाहिए?
कांवड़ में नदी से जल भरने के बाद उसे भगवान शिव पर अर्पित किया जाता है। बता दें कि घर से मंदिर दर्शन करने जाने पर हम सभी प्रसाद खरीदते हैं, जिसे भगवान को भोग लगाने के बाद खाते हैं। ऐसा ही कुछ कांवड़ में लाए गए जल के साथ होता है। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार ऐसी मान्यता है कि कांवड़ में भरा हुआ गंगाजल शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद प्रसाद के रूप में परिवर्तित हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2024 Niyam: सावन माह में पहली बार करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा, जानें सामग्री और नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik, herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों