image

आखिर क्यों आते हैं डरावने सपने? प्रेमानंद जी महाराज से जानें इस प्रश्न का रहस्य

आमतौर पर हम कोई ऐसा सपना देखते हैं जो घटनाएं हमारे आस-पास घटित हो रही होती हैं, लेकिन कभी कभी सपने में कुछ ऐसी भी चीजें दिखाई दे सकती हैं जिनका हमारे वास्तविक जीवन से संबंध न हो। आइए जानें कि हमें डरावने सपने क्यों दिखाई देते हैं।
Updated:- 2025-07-23, 14:33 IST

हमारे जीवन में सपने एक आम बात है, कई बार हम अपने आस-पास मौजूद चीजों को सपनों के माध्यम से अपने सामने देखते हैं। वहीं सपने में कोई ऐसी चीज दिख सकती है जो किसी बात से संबंध न रखती हो। ऐसे ही कई बार जब ये सपने डरावने हो जाते हैं तो हमें परेशान कर सकते हैं। डरावने सपने हमें रात में जगाते हैं और दिनभर बेचैन रखते हैं। बार-बार मन में एक ही सवाल आता है कि आखिर क्यों आते हैं डरावने सपने? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए हमें अपने मन और मस्तिष्क की गहराइयों में जाने की जरूरत होती है। वहीं  प्रेमानंद जी महाराज ने इस प्रश्न का बहुत ही अच्छा जवाब दिया है। प्रेमानंद जी ने अपने एक वीडियो में इस प्रश्न का रहस्य खोलते हुए कुछ बातें बताई हैं। आइए जानें उनके बारे में और इस रहस्य का पता लगाएं कि डरावने सपने आखिर आपको क्यों आते हैं?      

प्रेमानंद जी के अनुसार क्यों आते हैं डरावने सपने?

nightmare reason as per astrology

प्रेमानंद जी से उनके एक भक्त ने जब यह प्रश्न किया कि क्या हमारे प्रारब्ध को भी सपनों के माध्यम से भोगया जाता है? तो उन्होंने बड़ी ही सहजता से उत्तर देते हुए कहा कि कभी-कभी स्वप्न में ऐसे प्रारब्ध को भुगाया जाता है जो अनजाने में हमारे पाप बन गया हो। जैसे हम अचानक ऐसे चलते हुए जा रहे हैं और हमारा पैर किसी मेंढक पर पड़ जाए या किसी भी जीव पर पड़ जाए और वो मर जाए, तो अब आपकी इच्छा तो नहीं थी और अचानक कोई घटना घट गई, कोई जीव मर गया तो वो स्वप्न में आपको पीड़ा दे सकता है। ऐसे में स्वप्न में आपको काटा और पीटा जा सकता है। स्वप्न में आपको इसका दंड दिया जाएगा। ऐसे में आप भयभीत हुए और जब जागे तो कहीं कुछ नहीं है, तो वो अनजाने में किए गए पाप को उसमें भुगाया जाता है। वहीं कभी-कभी स्वप्न बिल्कुल व्यर्थ भी होता है और उसका आपके असल जीवन से कोई ताल्लुक नहीं होता।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

सपने में भगवान का आना कैसा हो सकता है?

प्रेमानंद जी कहते हैं कि स्वप्न में भगवान का आना और भक्तों का आना ये सत्य है। जैसे हमारी कल्पनाएं चलती रहती है सब असत्य है। लेकिन उसी में भगवान के प्रति कल्पना करना किसी संत की बात का चिंतन करना वो सत्य है। ऐसे स्वप्न में संतों का दर्शन होना भगवान का दर्शन होना ये अच्छा मंगलमय सूचक माना जाता है और यह बहुत ही करुणा है भगवान की, जो स्वप्न में आकर आपको दर्शन देते हैं।                    

स्वप्न और प्रारब्ध का संबंध

bad dreams meaning

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार स्वप्न और प्रारब्ध का गहरा संबंध है। कई बार हमारे स्वप्न हमारे प्रारब्ध का प्रतिबिंब हो सकते हैं। जब हम अपने प्रारब्ध को भुगतते हैं, तो हमारे स्वप्न में यह जरूर दिखाई दे सकता है। ऐसे में हमारे स्वप्न हमें हमारे प्रारब्ध के बारे में बता सकते हैं और हमें अपने जीवन में सुधार करने का अवसर प्रदान कर सकते हैं। वहीं कई बार सपने में दिखने वाली चीजों का कोई अर्थ ही नहीं होता है और नींद से जागते ही हमें सच्चाई दिखाई देने लगती है और हम इस हकीकत में आ जाते हैं कि डरावने सपने का कोई अर्थ नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें: सपने में दिखें ये चीजें तो हो सकते हैं पितरों की नाराजगी के संकेत

डरावने सपनों से बचने के लिए क्या करें?

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि आपको डरावने सपनों से बचने के लिए जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जरूरत होती है। हमें अपने कर्मों को सुधारने की जरूरत होती है और अपने प्रारब्ध को बदलने का प्रयास करने की जरूरत होती है। इसके लिए हमें अपने दैनिक जीवन में धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए जिससे भीतर के विचारों में परिवर्तन लाया जा सके।

सपने में मृत व्यक्तियों का दिखाई देना क्या संकेत देता है?

why do nightmare happen

सपने में पूर्वजों का आना यह नहीं दिखाता है कि वो आपसे किसी बात पर नाराज हैं। यदि आपने पूर्वजों के प्रति पाने कर्तव्य निभाए हैं तो इन सपनों का कोई मतलब नहीं होता है। यदि आप अपने कर्तव्य किसी वजह से नहीं निभा पाए हैं तो उनके निमित्त दान-पुण्य आदि करना चाहिए। आप अपने पूर्वजों के लिए जो किया है और उनके प्रति आपका व्यवहार कैसा था ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप सपने में क्या देख रहे हैं। आपको पता है कि आपका अपने पूर्वजों के प्रति व्यवहार कैसा था? आपको अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए जिससे मन में कोई ऐसा विचार न आए कि सपने में दिखाई देने वाले पूर्वज आपसे किसी बात पर नाराज हैं।  

ऐसा जरूरी नहीं है कि हर एक सपने का अपना कोई न कोई मतलब हो, ऐसे ही डरावने सपने भी आपकी मानसिक स्थिति का परिणाम मात्र हो सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;