बलराम ने क्यों नहीं लड़ा था महाभारत युद्ध? जानें इसके पीछे का कारण

महाभारत युद्ध में पांडवों को श्री कृष्ण का साथ मिला और उन्हें विजय प्राप्त हुई, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस युद्ध में श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम ने भाग क्यों नहीं लिया था। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।  
why did balram not fight mahabharata war

महाभारत युद्ध से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं हैं या फिर कई ऐसे पात्र हैं जो कहीं न कहीं किसी न किसी रहस्य से जुड़े हुआ हैं। ठीक ऐसा ही एक रहस्य है बलराम से जुड़े। महाभारत युद्ध में पांडवों को श्री कृष्ण का साथ मिला और उन्हें विजय प्राप्त हुई, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस युद्ध में श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम ने भाग क्यों नहीं लिया था। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

महाभारत युद्ध में क्यों नहीं थे बलराम?

बलराम ने महाभारत युद्ध में भाग क्यों नहीं लिया इसका सबसे पहला कारण यह था कि बलराम कौरवों और पांडवों दोनों से ही बहुत प्रेम करते थे। दुर्योधन और भीम दोनों ने ही बलराम से गदा युद्ध की शिक्षा ली थी और वे उनके प्रिय शिष्य थे।

mahabharat yuddh mein kyu nahi the balram

ऐसे में, किसी एक का पक्ष लेना उनके लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे दूसरे पक्ष के साथ अन्याय होगा। वे अपने ही परिवार के सदस्यों को आपस में लड़ते हुए नहीं देखना चाहते थे।

यह भी पढ़ें:श्री कृष्ण ने पांचों पांडवों में से अर्जुन का सारथी बनना ही क्यों चुना था?

दूसरा कारण यह था कि बलराम स्वभाव से बहुत शांतिप्रिय थे। वे युद्ध और हिंसा के बिल्कुल खिलाफ थे। उन्हें लगता था कि युद्ध सिर्फ विनाश लाता है और समस्याओं का समाधान नहीं है। इसलिए, जब युद्ध को टालने के सारे प्रयास विफल हो गए तो उन्होंने इसमें भाग न लेने का फैसला किया।

तीसरा कारण था कि जब युद्ध निश्चित हो गया तो बलराम तीर्थयात्रा पर चले गए। उन्होंने कहा कि वे भाई-भाइयों को आपस में लड़ते हुए नहीं देख सकते, इसलिए वे तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं। यह एक तरह से युद्ध से दूर रहने और तटस्थ रहने का उनका तरीका था।

balram ne kyu nahi lada tha mahabharat yuddh

कुछ कथाओं में यह भी कहा गया है कि बलराम ने एक बार कृष्ण की बात पर संदेह किया था और इस कारण से उन्हें कुछ समय के लिए धर्म से विचलित माना गया। यह भी एक कारण हो सकता है कि उन्होंने युद्ध में सीधा भाग नहीं लिया।

यह भी पढ़ें:Mahabharat Facts: श्री कृष्ण ने शिशुपाल को क्यों दी थी 100 अपराध करने की छूट?

बलराम का युद्ध से दूर रहना उनके न्यायप्रिय स्वभाव, शांति की इच्छा और दोनों पक्षों के प्रति समान प्रेम का परिणाम था। वे किसी एक पक्ष के खिलाफ होकर दूसरे के साथ अन्याय नहीं करना चाहते थे।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • महाभारत युद्ध कितने दिनों तक चला था?

    महाभारत का युद्ध 18 दिनों तक चला था। 
  • महाभारत युद्ध में कौन-कौन बचा था?

    महाभारत युद्ध में पांडव ही बचे थे एकमात्र और इनके अलावा, अश्वत्थामा भी शेष रह गया था।