Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

क्या वाकई हिन्दू धर्म में हैं 84 लाख योनियां? जानें शास्त्रों का सत्य

आज हम आपको हिन्दू धर्म में वर्णित 84 लाख योनियों से जुड़ा रहस्य बताने जा रहे हैं।  
Updated:- 2022-12-21, 13:32 IST
image

Yonis Of Hinduism: हिन्दू धर्म में विभिन्न शास्त्र, ग्रंथ और पुराण हैं। सभी में कहीं न कहीं 84 लाख योनियों की बात वर्णित है और सुनने में भी आती है लेकिन क्या वाकई हिन्दू धर्म में 84 लाख योनियां हैं। आइये जानते हैं इस विषय पर हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से। 

  • धर्म ग्रंथों के अनुसार, कुल 84 लाख योनियां हैं और इन योनियों में जलचर प्राणी, कीड़े-मकोड़े, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मानव-बानर आदि शामिल हैं। वहीं, मनुष्य योनी को इन सभी में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। योनियों को दो भाग योनिज और आयोजित में बांटा गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: Bhagavad Gita: भगवत गीता पढ़ने के दौरान आप भी तो नहीं करते इन नियमों में चूक 

  • वहीं, प्राणियों का भी विभाजन अलग-अलग प्रकारों में हुआ है जैसे कि जलचर, थलचर और नभचर प्राणी। पद्म पुराण के 'जलज नव लक्षाणी, स्थावर लक्ष विम्शति, कृमयो रूद्र संख्यक:। पक्षिणाम दश लक्षणं, त्रिन्शल लक्षानी पशव:, चतुर लक्षाणी मानव:।।' श्लोक में इन प्राणियों की संख्या का संपूर्ण वर्णन मिलता है।  
  • इस श्लोक का अर्थ है 9 लाख जलचर प्राणी, 20 लाख पेड़-पौधे (इन पेड़-पौधों को कलावा बांधने के लाभ), 11 लाख कीड़े-मकौड़े, 10 लाख पक्षी या नभचर, 30 लाख थलचर यानी कि भूमि पर जन्म लेने वाले और रहने वाले प्राणी, 4 लाख मानव प्रजाति आदि को मिलाकर कुल 84 लाख योनियों का निर्माण होता है। 

yonis in hinduism

  • बता दें कि, मानव जाती में मनुष्य के साथ-साथ देवताओं (हिन्दू धर्म के 33 करोड़ देवी-देवताओं का सत्य) और दैत्यों की भी संख्या शामिल है। इसके अलावा, इस बात का भी वर्णन मिलता है कि इन योनियों में मनुष्य कितनी बार जन्म लेता है जैसे कि किसी जीव का जन्म वृक्ष की योनि में 30 लाख बार होता है। 
  • तो वहीं, जल के प्राणी के रूप में 9 लाख बार कोई जीव जन्म लेता है। कीड़े-मकौड़े बनकर जीव 10 लाख बार इस चक्र को पूरा करता है। पक्षी की योनि में 11 लाख बार जन्म लेता है और किसी पशु की योनी में 20 लाख बार। 

इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों अपने ही बेटे के हाथों मारे गए थे अर्जुन  

  • गौर करने वाली बात ये है कि जब तक मनुष्य इन सभी योनियों को नहीं भोग लेता तब तक उसका जन्म मनुष्य योनी में होना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए शास्त्रों में कर्म को ध्यान रखने की बात कही जाती है क्योंकि कर्म ही निर्धारित करते हैं कि जीव को कौन सी योनी प्राप्त होगी। 

 

तो ये है हिन्दू धर्म में 84 लाख योनियों के होने के पीछे का रहस्य। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Pinterest, Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।