क्या आप जानते हैं कौन थे संपूर्ण महाभारत युद्ध के साक्षी?

महाभारत ग्रंथ में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जब द्वापर युग में कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ था तब तकरीबन सवा करोड़ योद्धा मृत्यु को प्राप्त हुए थे। 
image

महाभारत ग्रंथ में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जब द्वापर युग में कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ था तब तकरीबन सवा करोड़ योद्धा मृत्यु को प्राप्त हुए थे। इन योद्धाओं में करीब 70 लाख कौरव पक्ष से थे जिन्हीं मृत्यु मिली और 44 लाख सैनिक पांडवों की ओर से थे जिन्हें अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा था। इस युद्ध में मात्र 18 लोग ही बचे। इसके अलावा वह भी कुछ लोग शामिल हैं जिन्होंने इस युद्ध में भाग बहले ही न लिया हो लेकिन इस संपूर्ण युद्ध के साक्षी रहे थे। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर किस किसने देखा था महाभारत युद्ध।

कौन थे संपूर्ण महाभारत युद्ध के साक्षी?

पांडव पक्ष की बात करें तो पांडवों की ओर से पांचों भाइयों के अलावा, सात्यकि, युयुत्सु, धृष्टद्युम्न, और शिखंडी महाभारत युद्ध के आखिर तक बचे थे।

Who watched Mahabharat 16 times

वहीं, कौरव पक्ष की बात करें तो अश्वत्थामा, कृतवर्मा, और कृपाचार्य भी युद्ध के अंत तक रहे थे। कर्ण के 10 पुत्रों में से एक मात्र वृषकेतु जीवित बचा था।

यह भी पढ़ें:Mahabharat Katha: कौन था श्री राम का पोता जिसने पांडवों को महाभारत युद्ध में था ललकारा

इसके अलावा, वो लोग जिन्होंने युद्ध लड़ा नहीं लेकिन पूरी महाभारत के साक्षी बने, वह थे: श्री कृष्ण, हनुमान जी, संजय, बर्बरीक और काकभुशुंडि।

श्री कृष्ण ने अर्जुन के सारथि के रूप में युद्ध में भाग लिया था लेकिन शस्त्र नहीं उठाये थे। वहीं, हनुमान जी अर्जुन के रथ के ऊपर ध्वजा के रूप में थे।

यह भी पढ़ें:कौन था धृतराष्ट्र का 101वां पुत्र? जानें महाभारत युद्ध में क्यों दिया उसने पांडवों का साथ

इसके अलावा, भीम के पोते बर्बरीक जिन्हें आज खाटू श्याम बाबा के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भी युद्ध का एक-एक दृश्य देखा था।

Mahabharata war proof

वहीं, काकभुशुंडि तो जहाना एक ओर रामायण काल राम-रावण युद्ध के साक्षी बने थे तो वहीं, महाभारत काल में कौरव-पांडव युद्ध के साक्षी बने।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किस किसने देखा था संपूर्ण महाभारत का वो विनाशक युद्ध। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP