image

Aaj Ka Choghadiya 19 December: पौष अमावस्या के दिन इन खास समय में करें चीजों का दान, जानें दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

पौष अमावस्या के दिन दान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए लोग सबसे ज्यादा दान का कार्य करते हैं। ऐसे में आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें, ताकि आपके द्वारा किए गए दान का फल शुभ मिले।
Editorial
Updated:- 2025-12-19, 07:30 IST

पौष अमावस्या इस बार 19 दिसंबर को पड़ रही हैं। ऐसे में हर कोई इस दिन दान करने के बारे में सोचते हैं। इस दिन दान करने से काफी लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही पितृ भी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास चीज को दान करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें, ताकि आपके द्वारा किए गए सभी कार्य आसानी से पूरे हो सके। आइए आर्टिकल में जानते हैं ये सभी मुहूर्त जिस समय आप दान कर सकती हैं।

3 - 2025-12-18T141813.009

आज का चौघड़िया मुहूर्त 19 दिसंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

चर यह एक सामान्य मुहूर्त है। शुक्रवार को 'चर' मुहूर्त यात्रा, वाहन चलाने या किसी भी ऐसे कार्य के लिए उपयुक्त है जिसमें गतिशीलता की आवश्यकता हो। लाभ यह व्यापारिक कार्यों, शिक्षा और किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए बहुत शुभ है। इस समय में किए गए कार्य से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना अधिक होती है।

अमृत यह चौघड़िया सबसे अधिक शुभ माना जाता है। सभी प्रकार के मांगलिक कार्य, पूजा और महत्वपूर्ण समझौतों के लिए यह समय सर्वोत्तम है। काल यह मुहूर्त शुभ नहीं माना जाता है। इसमें नया काम शुरू करने से कलह या असफलता का डर रहता है। (इस दौरान राहुकाल का भी प्रभाव रह सकता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें)।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर सुबह 07:08 बजे से 08:27 
लाभ सुबह 08:27 बजे से 09:46 
अमृत सुबह 09:46 बजे से 11:05 
काल सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:24 

19 दिसंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

2 - 2025-12-18T141817.875

  • शुभ : दोपहर 12:24 बजे से 01:43 तक है। यह मुहूर्त विवाह चर्चा, धार्मिक कार्यों और किसी भी प्रकार के मंगल कार्यों के लिए श्रेष्ठ है। इस समय में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • रोग : दोपहर 01:43 बजे से 03:02 तक है। इस समय में किए गए कार्य में अड़चनें आती हैं और यह स्वास्थ्य के लिए भी नकारात्मक माना जाता है। इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
  • उद्वेग : दोपहर 03:02 बजे से 04:21 तक है। यह मुहूर्त मानसिक अशांति और तनाव का कारक हो सकता है। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों के लिए यह समय ठीक नहीं माना जाता।
  • चर : शाम 04:21 बजे से 05:39 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया पुनः 'चर' है, जो शाम के समय यात्रा या सामान्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 19 दिसंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

रोग रात की शुरुआत अशुभ 'रोग' मुहूर्त से हो रही है। इस दौरान शारीरिक या मानसिक कष्ट की संभावना रहती है। काल यह भी एक नकारात्मक समय है। इसमें धन के लेन-देन या महत्वपूर्ण चर्चाओं से बचना चाहिए। लाभ रात में लक्ष्मी पूजन या व्यापारिक योजना बनाने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। उद्वेग यह समय अशांति का संकेत देता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
रोग  शाम 05:39 बजे से 07:19 
काल  शाम 07:19 बजे से रात 09:00
लाभ रात 09:00 बजे से 10:41
उद्वेग रात 10:41 बजे से 12:22

19 दिसंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ : रात 12:22 बजे से 02:03 तक है। मध्यरात्रि का यह समय आध्यात्मिक कार्यों और मांगलिक योजनाओं के लिए शुभ है।
  • अमृत : रात 02:03 बजे से 03:44 तक है। देर रात का यह समय साधना और गहन अध्ययन के लिए बहुत ही फलदायी है।
  • चर : रात 03:44 बजे से 05:25 तक है। सुबह होने से पहले का यह समय सामान्य कार्यों के लिए ठीक है।
  • रोग : सुबह 05:25 बजे से 07:08 तक है। अगले दिन के सूर्योदय से ठीक पहले का यह समय पुनः 'रोग' मुहूर्त है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;