Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

घर के किस कोने में बैठा है कौन-सा ग्रह? जानें कैसे घर पर पड़ता है इनका असर

घर में न सिर्फ ग्रहों और देवी-देवताओं का वास होता है बल्कि उनके होने का आभास और उनके होने से घर पर भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रभाव भी दिखते हैं। 
Updated:- 2025-03-28, 16:56 IST
which planet is sitting at which corner of home

घर में ग्रहों का प्रभाव और देवी-देवताओं के वास भी बात हम सभी ने शास्त्रों एवं धर्म ग्रंथों में पड़ी है। यही कारण है कि घर से जुड़े कई नियम हैं अलग-अलग शास्त्रों में जिनका पालन आवश्यक माना गया है। ऐसा धर्म विधित है कि घर में न सिर्फ ग्रहों और देवी-देवताओं का वास होता है बल्कि उनके होने का आभास और उनके होने से घर पर भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रभाव भी दिखते हैं। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि घर के किस कोने में कौन सा ग्रह होता है और कैसे इनके असर से घर की परिस्थितयां बदलती रहती हैं।

घर की रसोई के कोने में कौन सा ग्रह है?

kaisa hota hai ghar ke kone mein baithe graho ka prabhav

घर की रसोई के कोने में आमतौर पर शुक्र ग्रह का वास होता है जो सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, प्रेम, कला, सौंदर्य आदि के कारण हैं। अगर शुक्र का शुभ प्रभाव घर पर पड़े तो इससे घर की उन्नति होती है और घर के लोगों को सभी भौतिक सुख मिलते हैं, लेकिन अशुभ प्रभाव पड़ने पर घर से खुशियां चली जाती हैं।

यह भी पढ़ें: कुंडली में राहु और बुध के साथ आने से मिलता है ऐसा फल

घर के लिविंग रूम के कोने में कौन सा ग्रह है?

घर के लिविंग रूम में चंद्रमा का वास होता है जो मन, मानसिक शांति, निर्णय लेने की क्षमता आदि के कारक माने जाते हैं। अगर चंद्रमा का शुभ प्रभाव पड़े तो घर के लोगों के जीवन में शांति बनी रहती है और तनाव से मुक्ति मिलती है, लेकिन अशुभ प्रभाव पड़ने पर घर लके सदस्यों को नकारात्मकता घेरती है।

kaisa hota hai ghar ke kono mein baithe graho ka prabhav

घर के बेडरूम के कोने में कौन सा ग्रह है?

घर के बेडरूम के कोने में मंगल ग्रह का वास माना जाता है जो कि साहस, ऊर्जा, शुभता का प्रतीक माने जाते हैं। अगर मंगल का घर पर शुभ प्रभाव पड़े तो वैवाहिक जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और दंपत्ति के बीच रिश्ता मजबूत होता है। वहीं, अशुभ प्रभाव से पति-पत्नी का रिश्ता टूट जाता है।

यह भी पढ़ें: Weak Planet: सफलता नहीं मिल रही है तो हो सकता है कमजोर बृहस्पति, इन उपायों से मिलेगी राहत

घर के पूजा रूम के कोने में कौन सा ग्रह है?

ghar ke kono mein baithe graho ka prabhav

घर के पूजा रूम के कोने में सूर्य का वास माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर का पूजा रूम किसी भी दिशा में हो लेकिन सूर्य उस स्थान के स्वामी होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। घर के लोगों को सफलता मिलने लगती है। वहीं, सूर्य ग्रह का अशुभ प्रभाव व्यक्ति की तरक्की में बाधा पैदा करता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।