Puja-Path: हवन के बाद क्यों दी जाती है दक्षिणा? जानें ज्योतिष से

शास्त्रों में हवन का बहुत महत्व माना गया है। हिन्दू धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि विधिवत हवन करने से संपूर्ण जीवन में आपने जितना भी पूजा-पाठ किया है उसका एक साथ संपूर्ण फल उस हवन के संपन्न होने पर प्राप्त होता है। जहां एक ओर किसी धार्मिक स्थल पर हवन करने से उस हवन का 1000 गुना ज्यादा शुभ फल मिलता है। वहीं, दूसरी ओर घर में हवन करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर में दैवीय शक्तियों का वास स्थापित होता है।
हवन से जुड़े कई नियम भी हैं जिनका वर्णन शास्त्रों में मिलता है। इन्हीं नियमों में से एक है दक्षिणा का नियम। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हवन करने के बाद दक्षिणा देना आवश्यक है। बिना दक्षिणा दिए हवन पूर्ण नहीं माना जाता है। ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि आखिर हवन के बाद दक्षिणा देना क्यों जरूरी है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से और साथ ही, जानेंगे दक्षिणा देने से जुड़े नियमों एवं विधि के विषय में भी।
हवन के बाद दक्षिणा कब देनी चाहिए?
कभी भी हवन के तुरंत बाद दक्षिणा नहीं देनी चाहिए। दक्षिणा हमेशा हवन करने के बाद जब ब्राह्मण भोज कराया जाता है या फिर जब आप जरूरतमंदों में भोजन बांट देते हैं उसके बाद ही दक्षिणा देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए हवन कैसे करें?
हवन के बाद दक्षिणा क्यों देनी चाहिए?
हवन के बाद दक्षिणा इसलिए दी जाती है क्योंकि दक्षिणा असल में एक देवी हैं जिन्हें हवन देव की अर्धांगिनी माना गया है। हवन के बाद दक्षिणा देने से हवन पूर्ण होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
हवन के बाद दक्षिणा कैसे देनी चाहिए?
जरूरी नहीं कि दक्षिणा में हमेशा धन ही दिया जाए। हवन के बाद दक्षिणा में वस्त्र, अनाज, फल, भूमि आदि चीजें भी दे सकते हैं। इससे दक्षिणा का कार्य भी संपन्न हो जाएगा और हवन में किसी प्रकार का दोष नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें: गृह प्रवेश से लेकर घर के दोषों की मुक्ति तक के लिए क्यों किया जाता है हवन? जानें इसका महत्व
हवन के बाद दक्षिणा कितनी देनी चाहिए?
हवन के बाद दक्षिणा में धन दे रहे हैं तो यह आवश्यक है कि वह आपके ही पैसों हों किसी अन्य के पैसों से दक्षिणा नहीं दी जाती है। जितना सामर्थ हो उतनी ही दक्षिणा देनी चाहिए। दक्षिणा में श्रद्धा का भाव होना जरूरी है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- हवन में कितनी आहुति देनी चाहिए?
- हवन में कम से कम 108 बार आहुति देनी चाहिए।
- हवन कौन से दिन नहीं करना चाहिए?
- मंगलवार के दिन हवन नहीं करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।