हिंदू पंचांग में धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि बर्तन, सोना,चांदी और पीतल खरीदने से धन समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
वहीं शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का प्रतिरूप माना गया है। अब ऐसे में झाड़ू कौन सी खरीदनी चाहिए और किन नियमों का पालन करना जरूरी है। जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है।
धनतेरस के दिन फूल और सीक वाली झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा झाड़ू खरीदें, जो हाथ से बनी हो। झाड़ू खरीदने के बाद उसमें सफेद रंग का धागा जरूर बांधें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
धनतेरस के दिन एक झाड़ू गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन 3, 5 और 7 झाड़ू खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन ली गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर (मंदिर पूजा विधि) में साफ-सफाई करना सबसे शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Puja Muhurat 2023: इस साल कब है धनतेरस? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
धनतेरस के दिन झाड़ू की पूजा मां लक्ष्मी की पूजा की तरह करें। झाड़ू को हल्दी (हल्दी के उपाय), कुमकुम और चावल लगाएं। उसके बाद उसपर सफेद रंग का धागा बांधें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है।
धनतेरस के दिन नई झाड़ू लाएं और उसकी विधिवत पूजा करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पुरानी झाड़ू को फेंकना नहीं है। संध्या के समय पुरानी झाड़ू की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2023: पैसों में बढ़ोतरी के लिए धनतेरस के दिन तिजोरी में रखें बस ये मूर्ति
झाड़ू में काला धागा बांधकर रखना सबसे शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू में काला धागा बांधकर उसे छिपाकर रखें। ताकि लोगों की नजर झाड़ू पर न पड़ें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है।
इस लेख से धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदें और बताए गए नियमों का पालन करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।