भोलेनाथ को जल अर्पित करने के बाद कांवड़ को कहां और कैसे रखा जाता है? जानें यहां

सावन के महीने में अक्सर लोग कांवड़ लाते हैं। इसके बाद कांवड़ का जल शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद इसे घर में रख देते हैं। आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कांवड़ जल को चढ़ाने के बाद कहां रखना चाहिए।
image

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस पवित्र समय में कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालु गंगाजल भरकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते कि जल अर्पण के बाद कांवड़ का क्या करना चाहिए, उसे कहां और कैसे रखना चाहिए? अगर कांवड़ को सही ढंग से नहीं रखा गया, तो इसका आध्यात्मिक प्रभाव कम हो सकता है। आइए इससे जुड़ी जानकारी हम आपको आर्टिकल में देते हैं।

कांवड़ को जमीन पर सीधे न रखें

शास्त्रों के अनुसार, कांवड़ को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पवित्रता का प्रतीक कहा जाता है। इसमें गंगाजल को भरकर लाते हैं। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में आप कांवड़ को किसी साफ-सुथरे कपड़े या लकड़ी की चौकी पर रखें। इससे इसकी पवित्रता बनी रहेगी। साथ ही, आपके द्वारा लाया गया कांवड़ का अपमान भी नहीं होगा।

Kanwar

कांवड़ को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें

हर चीज को रखने का महत्व बेहद खास होता है। इसलिए आप भी कांवड़ को रखने से पहले सही दिशा के बारे में जानें। आपको कांवड़ जल चढ़ाने के बाद घर की उत्तरी दिशा में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिखा में कांवड़ को रखने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही, कांवड़ की पवित्रता बनी रहती रहती है। आप चाहें तो इसकी जानकारी अपने पंडित जी से भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा के दौरान हो जाए पीरियड तो क्या करें?

कांवड़ रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आप कांवड़ का जल शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद इसे साफ सुथरी जगह पर रखें।
  • आप चाहें चो कांवड़ के जल को चढ़ाने के बाद इसे मंदिर में सही दिशा और स्थान पर रख सकते हैं।
  • इसे अगर आप घर पर रख रहे हैं, तो इसे कुछ समय रखने के बाद पानी में विसर्जित कर दें।
  • कांवड़ को वही व्यक्ति विसर्जित या अलग स्थान पर रखे जो कांवड़ लेकर आया है।
2 - 2025-07-21T144449.510

कांवड़ में लोग सिर्फ जल भरकर नहीं लाते हैं। बल्कि इसमें अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जल लाते हैं। जल चढ़ाने के बाद भी इसका ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपके घर में शिव कृपा बनी रहेगी और सुख-शांति का वास होगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP