Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

कब नहीं जलाना चाहिए गोल बत्ती का दीया?

शास्त्रों में बताया गया है कि दीया जलाना इस बात का प्रतीक है कि हमें देवी-देवताओं का आवाहन किया है और वह हमारे घर में उस समय उपस्थित हैं।   
Updated:- 2024-07-10, 15:55 IST
What are the rules for lighting diya at home

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीया जलाने का विधान है। शास्त्रों में बताया गया है कि दीया जलाना इस बात का प्रतीक है कि हमें देवी-देवताओं का आवाहन किया है और वह हमारे घर में उस समय उपस्थित हैं। यही कारण है कि अक्सर दीया जलाते समय हमें कई शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। इन संकेतों को इस रूप में दर्शाया गया है कि देवी-देवता हमें सावधान करते हैं जीवन में आगे होने वाली घटनाओं के प्रति। दीया जलाने से जुड़े कई नियम भी शास्त्रों में वर्णित हैं। इन्हीं नियमों में से एक है दीये में गोल बत्ती के प्रयोग से संबंधित। यूं तो अमूमन तौर पर गोल बत्ती का दीया ही जलाया जाता है लेकिन ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कब गोल बत्ती का दीया भूल से भी नहीं जलाना चाहिए। 

गोल बत्ती का दीया कब जलाना वर्जित है?

what does lamp going off mean during puja in hinduism

वो त्यौहार जो अमावस्या या पूर्णिमा पर पड़ते हैं जैसे कि दिवाली और होली, उस समय गोल बत्ती का दीया नहीं जलाना चाहिए। इन दोनों तिथियों पर पड़ने वाले त्यौहारों पर लंबी बत्ती का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। 

यह भी पढ़ें: हाथ में कौड़ी पहनते समय न करें ये गलतियां, उल्टा पड़ सकता है प्रभाव

अगर आपके घर में किसी की मृत्यु हो गई है और मृतक से जुड़े किसी भी कार्य में दीया प्रज्वलित हो रहा है तो उस समय भी गोल बत्ती का दीया नहीं जलाना चाहिए बल्कि लंबी बत्ती का दीया जलाना उचित माना गया है। 

यह भी पढ़ें: जन्म तिथि से जानें किस देवी-देवता की पूजा से आपको हो सकता है धन लाभ

अगर आप चौराहे पर दीया जलाने जाते हैं तो उस समय में भी लंबी बत्ती का दीया जलाना सही है। अगर आप गोल बत्ती का दीया जलाते हैं तो ऐसा करने से बचें। इन परिस्थितियों में गोल बत्ती का दीया जलाना अशुभता लाता है। 

 

अगर आप भी घर में पूजा के दौरान गोल बत्ती का दीया जलाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लीजिए कि आखिर किस दिन या किस समय गोल बत्ती का दीपक नहीं जलाना चाहिए और क्या है उसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।    

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।