हिंदू धर्म में सुबह और शाम देवी-देवताओं की पूजा करते समय दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। पूजा के लिए कई लोग गोल बाती का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग लंबी बाती का प्रयोग करते हैं। वहीं, दीपक की बाती को लेकर भी कुछ खास नियम होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे की किन देवी-देवताओं के आगे गोल बाती का दीपक नहीं जलाना चाहिए।
गोल बाती का दीपक
इसे फूल बाती भी कहा जाता है। इसका दीपक जलाने से घर में स्थिरता आती है। साथ ही, शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, गोल बाती का दीपक हर देवी-देवताओं के आगे नहीं जलाना चाहिए।
किन भगवानों के आगे जलाएं
गोल बाती के दीपक को ब्रह्मा जी, इंद्रदेव, शिव जी, विष्णु जी के साथ-साथ अन्य देवता के मंदिर में जलाना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।
कहां न जलाएं गोल बाती का दीपक
फूल बाती के दीपक को कभी भी पितरों के लिए नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से वह रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही, इससे घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।
गोल बाती के नुकसान
अगर आप पितरों के आगे गोल बाती का दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही, घर में कोई व्यक्ति बीमार पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी पूजन में न जलाएं
गोल बाती का दीपक नवरात्रि या लक्ष्मी पूजन में भी नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी व्यक्ति से नाराज हो सकती हैं।
सुख-समृद्धि हो सकती है नष्ट
नवरात्रि, मां लक्ष्मी पूजन या पितरों के सामने गोल बाती का दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि नष्ट हो सकती है।
लंबी बाती का दीपक जलाएं
पितरों को प्रसन्न करने के लिए, मां लक्ष्मी पूजन और नवरात्रि में लंबी बाती का दीपक प्रयोग करना चाहिए। इससे घर में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।
गोल बाती का दीपक आप तुलसी के आगे जला सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।