Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

इन 4 राशि के लोगों को नहीं पहनने चाहिए चांदी के गहने, हो सकते हैं नुकसान

सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है और इसके अनुसार ही उनके जीवन की गतिविधियां तय की जाती हैं। ऐसे ही सभी राशियों के लिए कोई न कोई शुभ-अशुभ धातु भी होती है। 
Updated:- 2023-08-23, 03:00 IST
is silver good for  some zodiac signs

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी धातु का अपना अलग महत्व है और इसके सभी के लिए अलग तरह के लाभ होते हैं। इन धातुओं में से लोहा को शनि की धातु माना जाता है, सोना गुरु बृहस्पति की धातु होती है और चांदी धातु पर चंद्रमा का शासन होता है।

ज्योतिष में चंद्रमा को जल से संबंधित माना जाता है, यह ग्रह शीतलता और चंचलता का कारक माना जाता है। राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं और सबके लिए कोई न कोई धातु शुभ मानी जाती है, वहीं कुछ राशियों को  अग्नि तत्व, कुछ राशियों को जल तत्व, कुछ को पृथ्वी तत्व और कुछ राशियों को वायु तत्व माना गया है।

ऐसा भी माना जाता है कि कुछ राशियों के लिए चांदी धातु शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसी कुछ राशियां हैं जिन्हें चांदी के गहने न पहनने की सलाह दी जाती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से उनके बारे में विस्तार से जानें। 

चांदी धातु किन राशियों के लिए नहीं है शुभ 

silver is not good for which zodiac signs

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र की कुछ राशियां जैसे मेष, धनु और सिंह इन तीन राशियों के जातकों को चांदी के गहने न पहनने की सलाह दी जाती है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि ये सभी राशियां अग्नि तत्व की मानी जाती है।

ये तीनों राशियां अग्नि तत्व से संबंधित होने की वजह से चांदी धातु के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती हैं। चांदी का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है जो जल तत्व से संबंधित होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ये दोनों तत्व एक-दूसरे के विपरीत होते हैं और यदि दोनों तत्व आपस में मिल जाते हैं तो इसके फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट से जानें घर में चांदी के बर्तन और डेकोरेटिव सामान रखना क्यों होता है शुभ

चांदी धातु किन राशियों के होती है शुभ 

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि चांदी के आभूषण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। इन राशियों को जल तत्व की राशि माना जाता है और जल तत्व की राशि होने के कारण चांदी भी इन राशियों के लोगों के लिए शुभ मानी जाती है। वहीं अगर हम अन्य राशियों की बात करें तो चांदी पहनना अन्य धातुओं के लिए सामान्य फल देता है। 

मेष राशि के लिए क्यों शुभ नहीं है चांदी धातु 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। इन लोगों को चांदी के गहने न पहनने की सलाह दी जाती है। यदि मेष राशि के लोग चांदी के गहने पहनते हैं तो उन्हें धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ज्योतिष में मान्यता है कि चांदी पहनने से आपके जीवन में कई तरह के नुकसान होने के संकेत मिलते हैं। 

सिंह राशि को क्यों नहीं पहननी चाहिए चांदी 

why silver is not good for leo

ज्योतिष की मानें तो सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह को माना जाता है। सूर्य को एक गर्म ग्रह माना जाता है, जबकि चंद्रमा को ठंडा ग्रह माना जाता है, जो शीतलता प्रदान करता है। इस कारण ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोगों को चांदी पहनने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अगर इस राशि के लोग चांदी के गहने पहनते हैं या चांदी का इस्तेमाल किसी भी रूप में करते हैं तो उनके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इन्हें चांदी पहनने से धन हानि हो सकती है, इसलिए इनके लिए फायदे की जगह नुकसान होने के योग बनने लगते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के गले में चांदी का सूरज पहनाने के फायदे जानें

धनु राशि के लिए क्यों अशुभ है चांदी 

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है और इनकी धातु सोना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए चांदी को शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि इससे उनके जीवन में सफलता के कम योग बनते हैं। इस राशि के लोग यदि सोना पहनते हैं तो उनके लिए बहुत ही शुभ हो सकता है। यही नहीं धनु राशि के लोग यदि चांदी के गहने पहनते हैं तो उनेक जीवन में नुकसान हो सकते हैं। 

मीन राशि के लिए शुभ नहीं है चांदी 

pisceas zodiac silver is good or not

मीन राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है और इसकी धातु लोहा को माना जाता है। लोहा धातु को मीन राशि के लिए शुभ माना जाता है और इस राशि के लिए चांदी को शुभ नहीं माना जाता है। मीन राशि के लोगों को चांदी के गहने न पहनने की सलाह दी जाती है। 

यदि आपकी राशि भी इनमें से एक है तो आपको चांदी के गहने न पहनने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपके जीवन में इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।