image

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

सनातन धर्म में सर्वपितृ अमावस्या को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों के नाम से श्राद्ध और पिंडदान करने की विशेष मान्यता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-25, 13:38 IST

हिंदू धर्म में सर्वपितृ अमावस्या के पितरों की विदाई की जाती है। पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, दान और श्राद्धकर्म विशेष रूप से करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी कारणवश अगर आप अपने पितरों का श्राद्ध नहीं कर पाएं हैं, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध विशेष रूप से करें।

ऐसे में इस सर्व पितृ अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से उपायों के बारे में जानते हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

51OGigNM34L._AC_UF1000,1000_QL80_

सर्व पितृ अमावस्या के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए तिल का लड्डू बनाएं और मंदिर में जाकर भगवान को भोग लगाएं। साथ ही अपने मनोकामना कहें। इससे आपको लाभ हो सकता है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आप इस दिन घर के मंदिर में पूजा करने के दौरान भोग लगग सकते हैं।

ईशान कोण दिशा में जलाएं चौमुखी दीपक

ईशान कोण को हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में एक बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है। इसे देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस दिशा में पूजा करने और दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ईशान कोण में दीपक जलाने से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Sarva Pitru Amavasya Kab Hai 2024: सर्व पितृ अमावस्या कब है, जानें सभी पितरों के श्राद्ध करने का समय और महत्व

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए उपाय

bhadrapad-purnima-2024-lighting-diya-for-lakshmi-ji

सर्वपितृ अमावस्या एक ऐसा पर्व है जो हमारे पूर्वजों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ और दान का फल बहुत जल्दी मिलता है। इतना ही नहीं, इस दिन मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और 108 बार मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा सर्व पितृ अमावस्या के दिन तुलसी माला से 21 बार जप करें। इससे आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;