Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

क्या आप भी लेते हैं श्री कृष्ण का नाम 'कृष्णा'? न करें ये गलती

धर्म शास्त्रों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था तब आचार्य गर्गाचार्य द्वारा नंदलाल का नामकरण हुआ था और श्री हरि के आठवें अवतार का नाम कृष्ण पड़ा।  
Updated:- 2024-06-24, 17:00 IST
what is the correct pronunciation of krishn

Kya Hai Krishn Aur Krishna Ke Beech Ka Antar: भगवान श्री कृष्ण के कई नाम हैं। कोई उन्हें कान्हा बुलाता है तो कोई उन्हें मनमोहन कहता है तो किसी के मुख से द्वारिकाधीश सुनने को मिलता है। कुछ लोग तो लाड़प्यार से कान्हा को माखन चोर और छलिया भी कह देते हैं, लेकिन इन सभी नामों में मुख्य कृष्ण नाम को ही माना गया है क्योंकि न सिर्फ बोलने में बल्कि मंत्रों में भी इस नाम का ही प्रयोग किया गया है। हालांकि यह बहुत कम लोगों को पता है कि नाम लेते समय कृष्ण कहना चाहिए या कृष्णा। ज्यादातर लोग कृष्णा का उच्चारण करते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कृष्ण और कृष्णा में क्या है अंतर और किस शब्द का उच्चारण करना उचित है।

कृष्ण कहना सही है या कृष्णा?

what is the difference between krishn and krishna

धर्म शास्त्रों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था तब आचार्य गर्गाचार्य द्वारा नंदलाल का नामकरण हुआ था और श्री हरि के आठवें अवतार का नाम कृष्ण पड़ा। 

यह भी पढ़ें: कौन सी हैं वास्तु शास्त्र की 8 दिशाएं? जानें कैसे पड़ता है इनका जीवन पर असर

संस्कृत में कृष्ण का अर्थ होता है 'श्याम' यानी कि जिसका वर्ण श्याम है या नीला है वह कृष्ण है। जबकि कृष्णा का अर्थ है द्रौपदी। जी हां, कृष्णा द्रौपदी का एक नाम है जो खुद भगवान कृष्ण ने उन्हें प्रदान किया था।

जब द्रौपदी का पांडवों से विवाह हुआ था तब उन्होंने भगवान कृष्ण को अपना सखा माना था और श्री कृष्ण ने भी द्रौपदी सखी मानते हुए उन्हें कृष्णा कहकर संबोधित किया था। कृष्णा का एक मूल अर्थ भी है।

यह भी पढ़ें: मिथिला का बाबाधाम क्यों कहलाता है बिहार का यह मंदिर?

कृष्णा का अर्थ होता है जो कृष्ण कि ही है वह है कृष्णा। ठीक ऐसे ही युगल मंत्र 'राधे कृष्ण राधे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण राधे राधे' के जाप में भी कृष्ण है न कि कृष्णा। यही नियम गौड़ीय संप्रदाय के महा मंत्र के लिए भी है।

what is the correct spelling of krishna

महा मंत्र यानी कि 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे' में भी कृष्ण शब्द का ही उच्चारण करना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, अगर आप कृष्णा जपते हैं तो आप भगवान कृष्ण को नहीं बल्कि द्रौपदी को जप रहे हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कान्हा का असली नाम कृष्ण है या कृष्णा और क्या है इन दोनों शब्दों का अर्थ एवं इनके बीच का अंतर। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।