Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:52 AM IST

अशोक के पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि अशोक के पेड़ में भगवान शिव का वास होता है। साथ ही, इस पेड़ में शुक्र ग्रह भी विराजमान हैं। इसी कारण से अशोक के पेड़ की पत्तियों को शुभ एवं मांगलिक कार्यों के दौरान उपयोग में लाया जाता है।  
Updated:- 2024-06-25, 16:07 IST
rules to offer milk in ashoka tree

हिन्दू धर्म में कई पेड़ और पौधों को पूजनीय माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि इन पेड़ या पौधों की पूजा करने से व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, यह भी उल्लेखित है कि अलग-अलग पेड़ या पौधों की आराधना से भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रभाव जीवन में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में यह वर्णित है कि पूजा के दौरान इन पेड़ या पौधों में अगर दूध चढ़ाया जाए तो यह और भी हितकारी है। 

असल में ज्योतिष शास्त्र में दूध को एक ऐसा पदार्थ माना गया है जिसमें कई दिव्य शक्तियां मौजूद होती हैं। ऐसे में दूध का प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है उस पूजा का फल दोगुना मिलता है। इसी कारण से पेड़ों की पूजा में विशेष रूप से दोध चढ़ाने का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि अशोक के पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है।   

अशोक के पेड़ में क्यों चढ़ाना चाहिए दूध? 

what happens if we pour milk in ashoka tree

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि अशोक के पेड़ में भगवान शिव का वास होता है। साथ ही, इस पेड़ में शुक्र ग्रह भी विराजमान हैं। इसी कारण से अशोक के पेड़ की पत्तियों को शुभ एवं मांगलिक कार्यों के दौरान उपयोग में लाया जाता है। अशोक की पत्तियों का तोरण मुख्य द्वार पर लगाते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्यों नहीं होती है हिंदू धर्म के इन देवताओं की पूजा?

शास्त्रों के अनुसार, अगर आप रोजाना किसी कारण से शिवलिंग पर जल या दूध नहीं चढ़ाता पाते हैं तो अशोक के पेड़ पर दूध चढ़ाना चाहिए।

what are the benefits of pouring milk in ashoka tree

अशोक का पेड़ आसानी से मिल जाता है और इस पर दूध चढ़ाने से शिवलिंग पर दूध अर्पित करने के बराबर ही फल की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें: कौन से दीये से करनी चाहिए आरती?

इसके अलावा, अशोक के पेड़ में रोजाना दूध चढ़ाने से शुक्र ग्रह भी कुंडली में मौजूद होता है और शुभता प्रदान करता है। शुक्र ग्रह के कुंडली में मौजूद होने से व्यक्ति को सुख, संपदा, ऐश्वर्य और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अशोक के पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लि ए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।