किसी व्यक्ति के चलने का तरीका वास्तव में उसके व्यक्तित्व और आचरण के बारे में बारे में बहुत कुछ बयां कर सकता है। आपका तेजी से दौड़ना, धीरे चलना या फिर चलते हुए अचानक से रुक जाना इस बात पर निर्भर करता है कि आप स्वभाव से कैसे हैं और आपके भीतर कौन से गुण और अवगुण मौजूद हैं।
क्या आप जानते हैं कि चलने की विभिन्न शैलियां किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में क्या बता सकती हैं। अगर नहीं तो हम आपको इस लेख में इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। दरअसल यह कहा जा सकता है कि आपके शरीर का हर एक हिस्सा आपके व्यक्तित्व के बारे में कुछ न कुछ बताता है और आपके जीवन में क्या परिवर्तन हो सकते हैं इसकी जानकारी भी देता है।
अगर आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं कि कैसे आपका चलने का तरीका आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बता सकता है तो यहां इसके बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें इसके बारे में।
अगर आप उन लोगों में से हैं जो हमेशा तेजी से चलते हैं तो आप बहुत अधिक मिलनसार, व्यवस्थित और अपने निर्णय को सबसे ऊपर रखने वालों में से एक हैं। आपके भीतर कर्तव्यनिष्ठ होने की खूबी है और नए अनुभवों के प्रति ग्रहणशील होने की अधिक संभावना हो सकती है। ज्योतिष की मानें तो हमेशा तेज गति से चलने वाले लोग जोखिम लेने वाले और आगे बढ़ने वाले होते हैं।
वे स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए सामान्य से अधिक इच्छुक रहते हैं। ये लोग परेशानी मुक्त जीवन जीने के प्रति दृढ़ होते हैं। इस तरह चलने की शैली ऊर्जा के त्वरित उछाल और विस्तार पर अत्यधिक ध्यान देने से जुड़ी होती है जो उन्हें दूसरों से थोड़ा अलग बनाती है।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपका जन्म रात के समय हुआ है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी अक्सर धीमी गति से चलते हैं तो आप एक समझदार व्यक्ति हैं और आप हमेशा फूंक-फूंक कर कदम रखते हैं। आप किसी भी परेशानी के प्रति ज्यादा सतर्क हैं और समस्याओं से घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने पर भरोसा करते हैं।
यह विडियो भी देखें
आप आमतौर पर अपने धीमे और छोटे कदमों से इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आप अंतर्मुखी हैं। धीमी गति से चलने वाले लोगों का स्वभाव अधिक आत्म-केंद्रित और स्वयं के प्रति चिंतित होता है। ऐसा देखा गया है कि धीमी गति से चलने वाले लोग खुद पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं। इस तरह की चाल वाले लोग हमेशा अकेले में खुश रहने वाले होते हैं और वो बहुत ज्यादा सुर्ख़ियों में बने रहना पसंद नहीं करते हैं।
अगर आप उनमें से हैं जो अक्सर टहलने वाली गति से चलना पसंद करते हैं तो आप अपनी शर्तों पर और अपनी गति से जीवन का अनुभव करना पसंद करते हैं। आप जिस स्थान पर होते हैं वहीं ढल जाते हैं और कहीं बाहर निकलने की जल्दबाजी नहीं करते हैं।
चाहे आप घर के अंदर हों या बाहर हमेशा सहज, खुश और आत्मविश्वासी रहना पसंद करते हैं। भीड़ के बीच भी आप अपनी अलग पहचान बनाते हैं और संयम बनाए रखने पर जोर देते हैं। आपको दूसरों के साथ बातचीत करने और उनके दृष्टिकोण सुनने में आनंद आता है।
इसे जरूर पढ़ें: सिग्नेचर का तरीका खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी का राज, जानें कैसे
अगर आप उनमें से हैं जो हमेशा तेजी से आगे कदम रखते हैं तो आप महत्वाकांक्षी हैं और हमेशा गतिशील रहते हैं। आप काम पूरा करना पसंद करते हैं और समय बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं।
आपके लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है और आप समय के साथ चीजों को हासिल करने में विश्वास रखते हैं। आपका यह स्वभाव हर जगह सफलता दिलाने में मदद करता है। आपका यह स्वभाव आपको हमेशा आगे रखने में मदद करता है।
अगर आप उनमें से हैं जो हमेशा सीना चौड़ा करके अकड़ में चलते हैं तो आप आत्मविश्वासी हैं। आप जानते हैं कि आप क्या चाहते हैं और उसके पीछे जाने से डरते नहीं हैं। आप अपना लक्ष्य पाने में हमेशा कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आप कभी-कभी अहंकारी भी हो सकते हैं और अपने प्रति आश्वस्त रहते हैं। आप दूसरों के बीच ध्यान का केंद्र बने रहना पसंद करते हैं और आमतौर पर आपको वही मिलता है जो आप चाहते हैं।
अगर आप इनमें से किसी भी तरह से चलते हैं तो यह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।