ज्योतिष और पुरानी मान्यताओं में पशु-पक्षियों के व्यवहार और उनके देखने को कुछ शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़ा जाताहै। खासतौर पर रात में दिखाई देने वाले कुछ पक्षियों को रहस्यमयी और भविष्य सूचक भी माना जाता है। ऐसे ही पक्षियों में से एक है-सफेद उल्लू। सफेद उल्लू आमतौर पर बहुत कम दिखाई देता है, लेकिन जब यह आपको कभी रात के समय अचानक नजर आता है, तो लोग इसे केवल संयोग नहीं मानते, बल्कि इसे किसी विशेष संकेत के रूप में भी देखते हैं। सफेद उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन भी माना जाता है। इसी वजह से ऐसा कहा जाता है कि यदि आपको अचानक से सफेद उल्लू दिख जाता है तो उसे धन, समृद्धि और शुभता से जोड़कर देखा जाता है।
अक्सर जब हमारे साथ ऐसी कोई घटना होती है जैसे किसी पशु या पक्षी का अचानक दिखना, किसी पशु का रास्ता काटना या फिर इनसे जुड़ी कोई और गतिविधि तो हमारे में में उसके शुभ -अशुभ फलों के बारे में जानने के कई सवाल आते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में कि यदि आपको कभी रात के समय सफेद उल्लू दिख जाए तो इसके आपके जीवन में क्या संकेत हो सकते हैं।
सफेद उल्लू का ज्योतिषीय महत्व
हिंदू धर्म और में सफेद उल्लू को विशेष महत्व प्राप्त है। इसे माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, इसलिए इसे हमेशा से ही समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है है। सफेद उल्लू को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह केवल विशिष्ट समय और विशिष्ट व्यक्तियों को ही दिखाई देता है। यह पक्षी अलौकिक शक्तियों का वाहक माना जाता है और इसके दर्शन को आपके आने वाले समय के संकेत के रूप में देखा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि अगर आप कभी रात के समय सफेद उल्लू देखते हैं तो ये आपके जीवन के लिए बहुत शुभ हो सकता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि इसके माध्यम से माता लक्ष्मी जल्द ही आपके पास आने का संकेत दे रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर उल्लू के आने का क्या है मतलब?
रात में सफेद उल्लू देखने का क्या संकेत है?
अगर आपको कभी रात के समय सफेद उल्लू दिखाई देता है तो ये आपके जीवन के लिए कुछ शुभ संकेत दे सकता है। जहां एक तरफ सफेद उल्लू आपके लिए धन के संकेत देता है, वहीं समृद्धि का सकता है। आइए जानें इससे मिलने वाले संकेतों के बारे में-
रात में सफेद उल्लू देखने से बन सकते हैं धन प्राप्ति का योग
यदि आप रात में सफेद उल्लू को शांत मुद्रा में बैठे हुए देखते हैं, तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। यह इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में जल्द ही आर्थिक लाभ होने वाला है। यह आपकी नौकरी, व्यापार या किसी निवेश से जुड़े फायदे का सूचक हो सकता है। विशेष रूप से यह आपको इस बात का संकेत दे सकता है कि जल्द ही आपकी नौकरी में पदोन्नति, वेतन वृद्धि या व्यापार में मुनाफा या किसी पुराने निवेश से लाभ के रूप में सामने आ सकता है। चूंकि ज्योतिष के अनुसार सफेद उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन भी माना जाता है, इसलिए इसका दिखाई देना आपके लिए अचानक धन लाभ का संकेत भी हो सकता है।
रात में सफेद उल्लू देखना गुप्त लाभ का संकेत
उल्लू को गुप्त धन लाभ का संकेत भी माना जाता है। सफेद उल्लू का अचानक दिखना इस बात की ओर भी इशारा हो सकता है कि आपको जल्द ही कोई अनपेक्षित लाभ मिल सकता है- इसमें जमीन का बंटवारा, पैतृक संपत्ति या रुका हुआ पैसा मिलना या किसी रुके हुए काम का अचानक से बन जाना भी हो सकता है। इसे आमतौर पर ऐसे संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है कि व्यक्ति को शीघ्र ही कोई ऐसा लाभ मिलने वाला है जिसकी उसने अपेक्षा नहीं की थी।
यह लाभ कई रूपों में सामने आ सकता है जैसे कि वर्षों से लंबित कोई पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा, पैतृक धन या जमीन से जुड़ा लाभ, कोई रुका हुआ आर्थिक लेन-देन, या कोई ऐसा कार्य जो लंबे समय से अटका हुआ था, उसका अचानक से पूर्ण हो जाना। सफेद उल्लू का यह दर्शन संकेत देता है कि भाग्य आपका साथ देने वाला है और छिपे हुए संसाधनों या अवसरों के द्वार आपके लिए खुलने वाले हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में उल्लू को देखना हो सकता है इन चीजों का संकेत, जानें क्या है मतलब
रात में सफेद उल्लू को देखना बुरी नजर से रक्षा
रात में सफेद उल्लू को देखना केवल एक सामान्य प्राकृतिक घटना नहीं है, बल्कि यह कई ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार विशेष महत्व रखता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, सफेद उल्लू का अचानक दिखाई देना बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा से बचाव का संकेत भी माना जाता है। यह इस ओर इशारा करता है कि आपके आस-पास कोई ऐसी नकारात्मक शक्ति सक्रिय हो सकती है, जिससे आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। सफेद उल्लू को आपके आने वाले समय के लिए एक दिव्य चेतावनी के रूप में भी देखा जाता है।
क्या रात के समय सफेद उल्लू देखना अशुभ हो सकता है?
आमतौर पर सफेद उल्लू का दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह आपके लिए एक अशुभ संकेत भी हो सकता है। आइए जानें इसके बारे में-
- यदि सफेद उल्लू रात के समय बार-बार तेज आवाज में चिल्लाता है या उसकी आवाज आपको डरावनी लगती है, तो इसे आपके भविष्य के लिए एक अशुभ संकेत माना जा सकता है। यह आपके लिए पारिवारिक तनाव, अचानक दुर्घटना या किसी अनहोनी का संकेत हो सकता है।
- यदि सफेद उल्लू दक्षिण दिशा की ओर उड़ता दिखाई दे, तो यह किसी परेशानी का संकेत माना जाता है। यह शनि और राहु जैसे नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव की चेतावनी हो सकती है।
- अगर सफेद उल्लू आपके घर की छत पर आकर बैठ जाए और काफी देर तक वहीं रुका रहे, तो यह कुछ नकारात्मक शक्तियों की उपस्थिति का संकेत भी हो सकता है।
अगर आपको भी कभी रात के समय सफेद उल्लू दिखाई देता है तो ये आपके लिए कुछ मिले-जुले संकेत दे सकता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: Meta AI, Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों