नाग पंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन नाग देवताओं को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा की जाती है ताकि वे भक्तों को किसी भी प्रकार के भय या नुकसान से बचाएं। जब इस विशेष दिन पर आपको सांप दिखाई देता है, तो इसे सामान्य घटना नहीं माना जाता, बल्कि इसे प्रकृति और दैवीय शक्तियों का एक संकेत समझा जाता है। आमतौर पर सांपों को देखकर डर लगना स्वाभाविक है, लेकिन ज्योतिष में नाग पंचमी के दिन सांप का दिखना बेहद शुभ होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन सांप दिखने से क्या होता है।
नाग पंचमी के दिन नाग दिखने का क्या मतलब है?
ज्योतिष शास्त्र में सांप को धन और समृद्धि का रक्षक माना जाता है। भगवान शिव के गले में वासुकी नाग और भगवान विष्णु के शेषनाग पर विराजमान होने का अर्थ भी यही है कि नागों का संबंध धन-धान्य और ऐश्वर्य से है। यदि नाग पंचमी के दिन आपको सांप दिखता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है या व्यापार में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
कुछ मान्यताओं के अनुसार, नागों को पितरों का प्रतीक भी माना जाता है। नाग पंचमी पर सांप का दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और उनका आशीर्वाद आपके साथ है। यह दर्शाता है कि आपके पितृ ऋण से मुक्ति मिल सकती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें:नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानें क्या वाकई ऐसा करना होता है अशुभ
सांप को शक्ति और पराक्रम का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप किसी शत्रु से परेशान हैं या किसी प्रकार के भय में जी रहे हैं, तो नाग पंचमी पर सांप का दिखना यह संकेत देता है कि आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और आपके मन से भय दूर होगा। यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का भी संकेत हो सकता है।
नाग देवता को रक्षक और पालक माना जाता है। नाग पंचमी पर सांप का दिखना यह दर्शाता है कि नाग देवता आपकी और आपके परिवार की सभी प्रकार के संकटों और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा कर रहे हैं। यह एक प्रकार से दैवीय सुरक्षा कवच का संकेत है।
यह भी पढ़ें:कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, हो सकता है लाभ
यह भी माना जाता है कि नाग पंचमी पर सांप का दिखना आपकी किसी अधूरी मनोकामना के पूरा होने का संकेत है। यदि आप लंबे समय से किसी इच्छा की पूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, तो यह शुभ संकेत हो सकता है कि आपकी वह इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। कई बार सांप का दिखना किसी शुभ समाचार की प्राप्ति का भी संकेत होता है। यह समाचार आपके करियर, विवाह, संतान या किसी अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र से संबंधित हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों