Weekly Tarot Prediction 16-22 October: इस सप्ताह इन 5 राशियों को बिजनेस में होगा मुनाफा, टैरो कार्ड से जानें अपनी राशि का हाल

अगर आप भी अपना भविष्य बिलकुल सटीक जानना चाहते हैं। तो आप हमारे साथ टैरो कार्ड के जरिये अपने जीवन में होने वाली घटनाओं और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानें। 

Weekly Tarot Reading   October  by Jeevika Sharma expert tips

(Weekly Tarot Prediction 16-22 October) अपना भविष्य जानने की इच्छा हर किसी की होती है। यूं तो भविष्य कई तरीकों से जाना जा सकता है लेकिन हमने ऐसा तेरीका चुना है जो न सिर्फ हमारे भारतीय पाठकों बल्कि हमारे उन रीडर्स के लिए भी बेहद मददगार साबित होगा जो विदेश में हैं।

वह तरीका है टैरो कार्ड का। जी हां, अगर आप भी अपना भविष्य बिलकुल सटीक जानना चाहते हैं और आपको विदेश में कोई पंडित नहीं मिल रहा है तो आप हमारे साथ टैरो कार्ड के जरिये अपने जीवन में होने वाली घटनाओं और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जान सकते हैं।

हम हर हफ्ते आगे आने वाले सप्ताह का आंकलन करके कई जरूरी बातें बताते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि आपका सप्ताह कैसा जाएगा और किन बातों को लेकर आपको सतर्क रहना है। ऐसी ही बातों के बारे में जानने के लिए टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries Weekly Tarot Reading)

 ()

मेष राशि वालों के अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। लगातार बहस होती रहेगी और परिवार के सदस्यों को हिम्मत मिलेगी। मेष राशि वाले अपनी गलती स्वीकार नहीं करेंगे और दूसरों पर दोष मढ़ते रहेंगे। मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक रूप से थका देने वाला रहेगा। सहकर्मचारी का कोई षड्यंत्र हो सकता है आपको फंसाने का और आपके काम को गलत करने का जिससे आपका इम्प्रैशन बॉस के सामने खराब हो जाए।(Read More:मेष राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

वृष राशि (Taurus Weekly Tarot Reading)

इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को निजी जीवन में निराशा का सामना करना पड़ेगा, खासकर अपने पार्टनर से मिल सकता है। व्यावसायिक रूप से उन्हें जल्द ही पदोन्नति या वित्तीय लाभ के बारे में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यावसायिक तौर पर यह सप्ताह उनके लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पेट के क्षेत्र में छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, जिसके लिए डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है। अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।(Read More:वृषभ राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

मिथुन राशि (Gemini Weekly Tarot Reading)

मिथुन राशि वाले जातकों को जीवन में तनाव रहेगा। आपको थोड़े परेशान रहेंगे और चिड़चिड़ापन भी महसूस कर सकते हैं। घरेलू काम की वजह से शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।इस सप्ताह मिथुन राशि वाले खुद को गुलाम जैसा महसूस करेंगे। मिथुन राशि वालों को जरूरत है कि खुद पर किसी को हावी न होने दें।(Read More:मिथुन राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

कर्क राशि (Cancer Weekly Tarot Reading)

कर्क राशि के जातकों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपको ब्रेक लेकर बाहर घूमने की आवश्यकता है। निजी जीवन तभी बेहतर होगा। आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।(Read More:कर्क राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

सिंह राशि (Leo Weekly Tarot Reading)

सिंह राशि के जातकों को व्यापार में लाभ हो सकता है। इस दौरान आप कहीं भी निवेश करेंगे। उसमें आपको लाभ होगा। अपने आस-पास के लोगों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वरना आपको कोई धोखा दे सकता है। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। इस समय अगर आप बेहर जाने की योजना बना रहे हैं,तो अभी के लिए टाल दें।(Read More:सिंह राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

कन्या राशि (Virgo Weekly Tarot Reading)

कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके निजी जीवन में पहले से सभी चीजें ठीक हो जाएंगी। आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहें हैं, तो अभी न करें। आपको नुकसान हो सकता है।(Read More:कन्या राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

तुला राशि (Libra Weekly Tarot Reading)

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। जिससे आप खुश और तनाव मुक्त रहेंगे। व्यायाम करने से लाभ होगा और आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है।(Read More:तुला राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Tarot Reading)

वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले के लिए यह सप्ताह बहुतड अच्छा रहने वाला है। तनाव से मुक्त रहें। आपके सभी काम सफल होंगे।(Read More:वृश्चिक राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

धनु राशि (Sagittarius Weekly Tarot Reading)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। व्यावसायिक दृष्टि से देखा जाए, तो आपके लिए यह समय शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके सभी काम सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।(Read More:धनु राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

मकर राशि (Capricorn Weekly Tarot Reading)

 ()

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में काम में नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक में लाभ हो सकता है। निजी जीवन में आपको खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आपकी सभी उलझने दूर होंगी।(Read More:मकर राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

कुंभ राशि (Aquarius Weekly Tarot Reading)

कुंभ राशि के जातकों को माता-पिता और भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। आपके सभी काम सफलता के साथ पूरे हो जाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी पहले से ठीक रहेगा। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है।(Read More:कुंभ राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

मीन राशि (Pisces Weekly Tarot Reading)

मीन राशि के जातक इस सप्ताह अपने काम में सफल होंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है। आज जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के शुभ अवसर मिलेंगे। आप थोड़ा मानसिक रूप से खोए रहेंगे, लेकिन आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति दस्तक देगा। जिससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।(Read More:मीन राशि का साप्ताहिक टैरो प्रेडिक्शन)

सभी राशियों के लिए समय मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। अपनी राशि के लिए अनुमान के अनुसार आगे की योजनाएं तय करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP