अगर हम सभी को अपने भविष्य के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाती है तो आने वाले समय को अपने अनुसार ढालने में मदद मिल सकती है। इसी वजह से हम सभी यह जानना चाहते हैं कि आगे का समय हमारे लिए कैसा हो सकता है। आने वाले सप्ताह में आपके आर्थिक जीवन में कौन से मोड़ आ सकते हैं? आपका वैवाहिक जीवन कैसा हो सकता है? नौकरी में कौन सा मोड़ आ सकता है? अगर आप व्यापार में हैं, तो फायदा होगा या मुनाफा? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको टैरो कार्ड से मिल सकते हैं। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं कि 09 से 15 जून का समय सभी राशियों के लिए कैसा हो सकता है तो Tarot Card Reader, Rinhee Suberwal से इसके बारे में जानें विस्तार से।
मेष राशि
आप इस हफ्ते अपने काम में ध्यान केंद्रित रखेंगी और ज्यादा मेहनत करेंगी। आप इस दौरान नई चीजें सीख सकती हैं या किसी खास काम में मन लगा सकती हैं। अगर आप मेहनत से लगी रहेंगी और हार नहीं मानेंगी, तो जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल नजर आएंगी। आपकी इच्छाशक्ति आपकी सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि अपने शरीर या दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें। मेहनत के साथ आराम भी करना आपके लिए जरूरी है।मेष राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
इस सप्ताह आप स्थिर और सफल बनी रह सकती हैं। आपको धन लाभ के अच्छे योग मिल सकते हैं। जीवन में सच्ची सफलता सिर्फ पैसे से नहीं होती है, बल्कि शांति और मन की संतुष्टि से मिलती है। कोशिश करें कि अच्छी तरह से खान-पान पर ध्यान रखें और पूरी नींद लें। किसी भी तरह के तनाव में ज्यादा खाने या खाना छोड़ देने से बचें।वृषभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
आप शायद एक साथ बहुत सारी चीजें संभाल रही हैं। इस सप्ताह आप व्यवस्थित रहने की कोशिश करें। इस दौरान आपके शरीर और दिमाग को आराम की जरूरत है। आप अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। जल्द ही एक अच्छी सफलता आपकी ओर आ रही है। जल्द ही शायद आपको कोई अच्छी खबर, पहचान या स्पष्टता मिल सकती है।मिथुन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
इस सप्ताह आप शायद कुछ पारंपरिक रास्तों पर चलेंगी या किसी मार्गदर्शक से सलाह लेंगी। आपके लिए जीवन में स्थिर रहने का यह अच्छा समय है। आपकी कड़ी मेहनत और देखभाल कुछ ठोस नतीजे लाएगी। आपको सफलता शायद धीरे से और कुछ समय के बाद मिले, लेकिन यह सच्ची सफलता होगी। किसी भी चीज की अति करने से बचें। चाहे वह खाना हो, काम हो या भावनाएं हों किसी भी चीज की अति आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है।कर्क राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि
इस सप्ताह आपके पास सफल होने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। इस हफ्ते अपनी प्रतिभाओं का समझदारी से इस्तेमाल करें। आपके जीवन मने एक नया मौका या विचार सफलता की चिंगारी जगा सकता है। अपनी सोच में खुले रहें और किसी भी अच्छी चीज से प्रेरित रहें। इस दौरान आपको थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी भी चीज से जल्द ही हार न मानें। आप इस दौरान पुरानी बातों से बाहर निकलने की कोशिश कर सकती हैं।सिंह राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
इस सप्ताह टीम में काम करना या समर्थन मांगना आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। इस दौरान जो आप देंगी, वह आपको जल्द ही वापस मिलेगा। दूसरों की मदद करें और उदार बनी रहें। छोटी आदतें शुरू करें- जैसे टहलना, एक नई दिनचर्या, या अच्छा भोजन करना आपके लिए अच्छा हो सकता है और आपको इसका लाभ हो सकता है।कन्या राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
आपके लिए काम पर निष्पक्षता और ईमानदारी अब मायने रखती है। आपको इस दौरान किसी बड़े फैसले का सामना करना पड़ सकता है या सही बात के लिए आवाज उठानी पड़ सकती है। इस हफ्ते आपकी जिंदगी में बदलाव आ सकता है। किस्मत आपके पक्ष में हो सकती है। आपको थोड़ी जल्दबाजी या बेचैनी महसूस हो सकती है। आपका दिमाग तेजी से चलेगा और आप अपनी चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी।तुला राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपके काम से जुड़ी कोई चीज बदल सकती है या खत्म हो सकती, लेकिन इससे बेहतर चीजों के लिए रास्ता साफ हो सकता है। आप अगले स्तर पर जा सकती हैं यह अपने असली उद्देश्य में कदम रखने और अब तक की अपनी तरक्की पर गर्व करने का समय है। भावनात्मक रूप से, आप शायद उदास या संवेदनशील महसूस कर सकती हैं। ठीक होने के लिए समय निकालना आपके लिए जरूरी है। अपनी भावनात्मक सेहत का ख्याल रखें। किसी से बात करें, डायरी लिखें या जरूरत पड़ने पर आराम करें।वृश्चिक राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
धनु राशि
आपके लिए यह कुछ नया सीखने या एक नई परियोजना शुरू करने का अच्छा समय है। आपके जीवन में सफलता आ रही है, लेकिन वह बस थोड़े समय के लिए है। जीवन में धैर्य बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें। आप धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और आपका शरीर और मन शांति की ओर बढ़ रहा है।धनु राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
मकर राशि
काम के तनाव या बुरी आदतों को खुद में फंसाने न दें। हालांकि इस दौरान आपको फंसा हुआ महसूस हो सकता है, लेकिन आपके पास चीजों को बदलने की शक्ति है। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है। आप स्थिरता और आत्मनिर्भरता बनाने में सफल होंगी। आपको आराम और ऊर्जा पाने के लिए कुछ शांत समय की जरूरत पड़ सकती है।मकर राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि
आपको काम पर फिर से प्रेरणा और उम्मीद महसूस हो सकती है। आपके विचार मजबूत हैं। मजबूत निर्णय लेने के लिए तर्क और स्पष्ट सोच का उपयोग करें यह आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील या अपने स्वास्थ्य को लेकर अनिश्चित महसूस कर सकती हैं।कुंभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
इस सप्ताह बहुत सारे विकल्प आपको भ्रमित कर सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। एक नया अवसर लंबी अवधि की सफलता ला सकता है। यह निर्णय पैसे या एक नई नौकरी के बारे में भी हो सकता है। आप शायद किसी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से बच रहे हों, इसलिए इसे धीरे से सामना करें।मीन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों