हम अपने जीवन में जिस भी पथ पर चलते हैं, उसके पीछे कहीं न कहीं ब्रह्मांड और तारों की चाल होती है। यह बदलती चाल कभी आशा की किरण बनकर आती है, तो कभी बदलाव की बयार होती है। इन्हीं चीजों से हमारे जीवन को आकार मिलता है।
मगर सोचिए आपके लिए कितना लाभकारी होगा यदि आपको अपने आने वाले समय के बारे में थोड़ा अंदाजा हो जाए। क्या आप जानना चाहेंगी कि आने वाला सप्ताह टैरो कार्ड्स के माध्यम से क्या संकेत दे रहा है?
हर राशि के जीवन में आने वाली संभावनाएं और चुनौतियां जनाना आसान है, क्योंकि हमने ज्योतिषी, क्रिस्टल हीलर, अंकशास्त्री और टैरो एक्सपर्ट रिनी सभरवाल से आने वाले हफ्ते की भविष्यवाणी जानी है। आइए जानते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कौन से छिपे हुए संदेश लेकर आया है।
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि वालों को एक जरूरी फैसला करना पड़ सकता है। यह फैसला आपके करियर, किसी नए अवसर या जीवन की दिशा से संबंधित हो सकता है। आपको सलहा दी जाती है कि जल्दीबाजी न करें। अपने लिए समय निकालें और इस बात पर विचार करें कि आपके लिए वास्तव में क्या मायने रखता है। अपने प्रति ईमानदार रहें और यदि इसमें अन्य लोग शामिल हैं, तो उनसे खुलकर बात करें। यह सप्ताह आपको अस्तित्व को समझने की शक्ति देगा। मेष राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरा है। यह वृद्धि का एक बढ़िया सप्ताह है, चाहे वह किसी प्रोजेक्ट को शुरू करना हो या अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना हो। ध्यान रखें कि ऐसे में आलस न करें। ऐसा करने से आपका काम प्रभावित हो सकता है। गति बनाए रखें और अपने लक्ष्यों की दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहें। अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करें और प्रकृति से जुड़ें। वृषभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अपने काम या जीवन में अटका हुआ महसूस कर सकते हैं। उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि उनका अगला कदम क्या होना चाहिए। ध्यान रखें कि यह सब आपके दिमाग है। बहुत ज्यादा सोचने से बचें। एक कदम पीछे हटें, गहरी सांस लें और आगे बढ़ने पर ध्यान लगाएं। आप जितना सोचते हैं, उससे ज्यादा नियंत्रण आप रख सकते हैं। आपको अपनी धारणाओं को बदलने की जरूरत है। वास्तविकता को स्वीकार करना बेहद जरूरी है। मिथुन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं के अनुसार चलना चाहिए। आप वो करें, जो आपको अच्छा लगे। आपकी रचनात्मक और इंट्यूटिव प्रवृत्ति इस समय मजबूत है और कुछ रोमांचक आपके सामने आ सकता है, इसलिए संकोच न करें। अपने विचारों को साझा करें और उस चीज का पीछा करें जो आपको प्रेरित करती है। साथ ही, दूसरों के साथ अपने संबंधों में अधिक खुले और संवेदनशील बनें। यह किसी नए प्रस्ताव, भावनात्मक खोज, या कलात्मक प्रेरणा का संकेत हो सकता है। कर्क राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह धन, रूटीन या नियंत्रण के पीछे भागेंगे। आपके लिए सतर्क रहना अच्छा है, लेकिन परिवर्तन के डर को हावी न होने दें, इससे आपका विकास प्रभावित होगा। जो अब आपके लिए काम नहीं कर रहा है, उसे छोड़ दें। अपने समय, स्वास्थ्य या काम का प्रबंधन करने के नए तरीकों को खोजें और उन्हें स्वीकार करें। अपनी संपत्ति और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करना अच्छा है, लेकिन ध्यान दें कि जरूरत से ज्यादा सतर्क रहने से आप नए अवसरों से वंचित हो सकते हैं। सिंह राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह बढ़िया रहने वाला है। आप अपने करियर में अच्छा करेंगे और घर पर या अपने करीबी लोगों के साथ सुकून के पल पाएंगे। छोटे-छोटे पलों का आनंद लेने के लिए समय निकालें। अपनी कड़ी मेहनत को उन चीजों के साथ संतुलित करना न भूलें जो आपको खुश करती हैं। इस सप्ताह आपको भावनात्मक संतुष्टि और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक रूप से समृद्ध और पूर्णता से भरा रहेगा। कन्या राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
तुला राशि वाले इस सप्ताह कई चीजों को जानने के लिए क्यूरियस रहेंगे। यह समय कुछ नया सीखने का एक शानदार समय है। बस जल्दबाजी में किसी दूसरे की बातों पर विश्वास न करने का ध्यान रखें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले फैक्ट्स को दोबारा जांच लें। इस सप्ताह आप जितना कुछ जानना या समझना चाहें, बिल्कुल दिल खोलकर करें। तुला राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपके जीवन में बड़े बदलाव होंगे। आपके काम या व्यक्तिगत जीवन में कुछ खत्म होगा, लेकिन यह एक अच्छी बात है। आपके जीवन में कुछ नया और बेहतर हो सकता है। आपके जीवन में अगर कुछ ऐसा है जो आपके विकास में बिल्कुल मदद नहीं कर रहा है, उसे जाने दें। आप एक नई शुरुआत के रास्ते पर हैं। बदलाव को गले लगाएं और नए अध्याय के लिए तैयार रहें। वृश्चिक राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह टीम वर्क और अच्छे माहौल के बारे में है। आप दूसरों के साथ काम करने या कुछ बड़ा या छोटा जश्न मनाने का आनंद ले सकते हैं। आप कुछ पुराने दोस्तों से या कलीग्स से मिल सकते है। साथ ही, पुराने प्रोजेक्ट्स पर फिर से विचार करने का भी एक अच्छा समय है। यह समय है अपने प्रियजनों के साथ जुड़ने और खुशियों को साझा करने का। धनु राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
मकर राशि
यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए बढ़या होगा। लोग आपको विश्वसनीय और मजबूत मानते हैं। अब आप स्मार्ट प्लानिंग और लंबे चलने वाले फैसले लेने पर ध्यान दें। पैसे और काम को लेकर ऐसे फैसले लेने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। जो चीजें आपके फेवर में काम करती हैं, उन पर ही टिके रहें। लोगों को लिए बढ़िया उदाहरण बनने का यही अच्छा मौका है। आप एक जिम्मेदार और सक्षम व्यक्ति हैं जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। मकर राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह हीलिंग का समय होने वाला है। उम्मीद बिल्कुल न छोड़ें। यदि हाल ही में चीजें आपके लिए कठिन रही हैं, तो यह सप्ताह अपके लिए अच्छा होगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और उनमें विश्वास करें। आपकी सकारात्मक ऊर्जा अच्छी चीजों को आकर्षित करेगी, विशेष रूप से आपके स्वास्थ्य, करियर और व्यक्तिगत विकास में। कुंभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह सप्ताह दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत अच्छा है। चाहे वह काम पर हो, पार्टनरशिप में या सामान्य रूप से टीम वर्क हो, मजबूत सहयोग सफलता की ओर ले जाएगा। आपसी समर्थन और साझा लक्ष्य शानदार रिजल्ट्स लाएंगे। आप दूसरों के साथ मजबूत संबंध बनाने और साझा लक्ष्यों के लिए मिलकर काम करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों संबंधों में सफलता लाएगा। मीन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करके शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों