क्या आप उत्सुक हैं यह जानने के लिए कि इस हफ्ते आपकी प्रेम कहानी में कौन से नए मोड़ आने वाले हैं? क्या ब्रह्मांड ने आपके लिए कुछ खास संकेत दिए हैं या कोई ऐसी चुनौती जिसका सामना आपको प्यार की राह में करना पड़ सकता है?
जानी-मानी ज्योतिषी, क्रिस्टल हीलर, न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर रिनी सभरवाल ने इस हफ्ते के लिए आपके प्यार भरे सफर की गहराई से भविष्यवाणी की है। उन्होंने टैरो कार्ड्स के माध्यम से बताया है कि कैसे सितारे और एनर्जी आपकी लव लाइफ को प्रभावित करेंगी।
आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं और कैसे आप अपनी लव लाइफ को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
मेष राशि
यह सप्ताह आपके जीवन में प्रेम सेंटर में होगा। हो सकता है कि आप किसी चीज को लेकर कंफ्यूजन में हों या दो अलग-अलग भावनाओं के बीच फंसे हुए महसूस करें। अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो आप और आपके पार्टनर को मिलकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आप रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए या अपने भविष्य के लिए यह फैसला लेना पड़ सकता है। मेष राशि टैरो प्रेम राशिफल
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए माहौल अच्छा रहने वाला है। आप अगर सिंगल हैं या किसी रिश्ते में हैं, तो भी खुश रहेंगे। आप दोनों साथ में अच्छा दिन बिताएंगे। एक -दूसरे के प्रति आपको आकर्षण होगा। बस एक बात का ध्यान रखें, अपने आराम को आलस में न बदलने दें। छोटे-छोटे प्यार भरे स्टेप्स या माहौल बनाकर अपने रिश्ते में नई जान डालते रहें।वृषभ राशि टैरो प्रेम राशिफल
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में रुकावटें लेकर आएगा। आप कई सारी चीजों को लेकर कंफ्यूज रह सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपनी लव लाइफ में मन ही मन में रुकावटें महसूस हों। शायद डर या ज्यादा सोचना आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है। कई बार हम अपने दिमाग में ऐसी परेशानियां बना लेते हैं जो असल में होती ही नहीं! बेहतर होगा कि बातों को मन में रखने के बजाय अपने पार्टनर या जिनसे जुड़े हैं, उनसे खुलकर बात करें। अपने मन को आजाद करें और प्यार को स्वाभाविक रूप से स्वीकार करें।मिथुन राशि टैरो प्रेम राशिफल
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की लव लाइफ में प्यार भरे कनेक्शन और मीठे पल खास रहने वाले हैं। आप अपने दिल की बातें खुलकर कर पाएंगे और इससे रिश्ते में गहराई आएगी। अगर आप सिंगल हैं, तो प्यार भरे इंविटेशन के लिए तैयार रहें। कोई खास आपके करीब आ सकता है! अगर आप पहले से ही रिश्ते में हैं, तो अपने प्यार को छोटे-छोटे इशारों और प्यार भरे शब्दों से जाहिर करना न भूलें। यह हफ्ता आपके रिश्ते में और भी मिठास घोल देगा। कर्कराशि टैरो प्रेम राशिफल
सिंह राशि
सिंह राशि वाले इस हफ्ते थोड़ा सजग रहेंगे। वे प्यार के मामले में थोड़ा बचेंगे। हो सकता है आपको असुरक्षित महसूस हो रहा हो या आप नियंत्रण खोने से डर रहे हों। इस वजह से, शायद आप या आपके पार्टनर प्यार दिखाने से थोड़ा हिचक रहे हों। कहीं कोई मना न कर दे या बदलाव से डर लग रहा हो। इस हफ्ते आपको अपने इस डर को छोड़कर थोड़ा और खुलने की कोशिश करनी चाहिए। याद रखें, प्यार में थोड़ी कमजोरी दिखाना भी ताकत होती है! सिंहराशि टैरो प्रेम राशिफल
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का यह हफ्ता प्यार के लिए बहुत ही शानदार है। इस दौरान आपको भावनात्मक संतुष्टि और परिवार में खुशहाली महसूस होगी। आप किसी के बहुत करीब महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो सोलमेट लगे। अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएं। कुछ ऐसा प्लान करें जिससे आप दोनों को खुशी हो और आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझें।कन्या राशि टैरो प्रेम राशिफल
तुला राशि
तुला राशि वाले इस सप्ताह काफी उत्सुक रहेंगे। आप इस समय किसी को बहुत ज्यादा नोटिस कर रहे हैं। आपके मन में कई सारे सवाल हैं। आप 'अगर और मगर' के बीच फंसे हुए हैं। यह समय ईमानदार तरीके से बातचीत और हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग के लिए तो बहुत अच्छा है, लेकिन किसी भी नतीजे पर बहुत जल्दी पहुंचने से पहले एक बार सोचें। बस एक बात का ध्यान रखें कि ज्यादा गपशप करने से बचें और किसी के इरादों का अंदाजा लगाने से भी दूर रहें। चीजों को धीरे-धीरे समझें और परखें।तुला राशि टैरो प्रेम राशिफल
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए बदलाव का है। आपके जीवन से कुछ चीजें खत्म होंगी और कुछ नया शुरू होगा। आप अपने दर्द भरे अतीत को पीछे छोड़ेंगे और अपने मौजूदा रिश्ते को बेहतर बनाएंगे। इस बदलाव की प्रक्रिया पर भरोसा करें।वृश्चिक राशि टैरो प्रेम राशिफल
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्रेम के लिहाज से खासा हल्का-फुल्का और आनंद से भरा रहेगा। आपके जीवन में फिर से कोई पुराना परिचित या दोस्त दस्तक दे सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी, जहां हंसी-मजाक, दिलचस्प बातचीत होगी। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का भी योग बन रहा है, जो आपके दिल को भा सकता है।धनु राशि टैरो प्रेम राशिफल
मकर राशि
मकर राशि वालों, इस सप्ताह आपके दिल में सच्चे रिश्ते की गूंज सुनाई दे सकती है। आप या आपके पार्टनर नई दिशा में कदम बढ़ाने की सोच में डूबे रह सकते हैं। यह समय है जब आप भविष्य को लेकर गंभीर निर्णय लेना चाहेंगे। चाहे वह किसी रिश्ते को नाम देना हो या किसी ऐसे जीवनसाथी की तलाश, जो समझदार, संवेदनशील और भरोसेमंद हो। अपनी भावनाओं और अपेक्षाओं को साफ तौर पर साझा करें, ताकि रिश्ते की नींव विश्वास, प्यार और जिम्मेदारी पर मजबूती से टिक सके।मकर राशि टैरो प्रेम राशिफल
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से सुकून देने वाला और उम्मीदों से भरा रहेगा। हाल के दिनों में अगर प्यार में कुछ उतार-चढ़ाव आए हैं, तो अब आप खुद को ज्यादा पॉज़िटिव और संतुलित महसूस करेंगे। आपकी हो सकता है कोई विशेष व्यक्ति आपकी ओर खिंचा चला आए। यह समय खुद को निखारने और नए रिश्तों के लिए दिल के दरवाजे खोलने का है। जीवन में प्यार दोबारा दस्तक दे सकता है, तैयार रहें।कुंभ राशि टैरो प्रेम राशिफल
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों में गहराई का प्रतीक है। चाहे आप पहले से किसी रिश्ते में हों या किसी नए व्यक्ति से मिल रहे हों, भावनाएं इस हफ्ते और भी ज्यादा सघन हो सकती हैं। एक-दूसरे की बातों को समझने, महसूस करने और बिना कहे भी सब कुछ जान लेने का अनुभव हो सकता है। इस प्रेमपूर्ण समय का आनंद लें और अपने दिल की गहराइयों में बसे सच्चे रिश्ते को और भी मजबूत बनाएं। मीनराशि टैरो प्रेम राशिफल
अगर आपके मन में अब भी कोई सवाल है, तो उसे हमारे पास जरूर भेजें। हमें उम्मीद है कि ये भविष्यवाणी आपके सवालों का जवाब देने में सफल हुई हैं। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों