नया दिन नई शुरुआत इसके बारे में हमने कई बार सुना है, मगर इसी के साथ हमारे अंदर यह जानने की जिज्ञासा भी जाग जाती है कि आखिर हमारे भविष्य में क्या होने वाला है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में आपके लिए क्या विशेष है, तो एक बार पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल को अवश्य पढ़ लें।
मेष-
राशि में चंद्र की पूर्ण दृष्टि से धन, ऐश्वर्य, वैभव एवं सफलता प्राप्ति का योग बन रहा है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं सभी ओर से खुशीयों के समाचार मिलेंगे। आपको बुधवार एवं गुरुवार के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। हो सकता है कि थोड़ी बहुत परेशानियां आएं। आपका भाग्य भी आपके साथ नहीं होगा। यदि आपको यात्रा करनी पड़े तो उससे बचें, लंबी दूरी की यात्रा तो हरगिज न करें। किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। अपने खर्चों पर लगाम कसें वरना आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। अपने कीमती सामान को सबको न दिखाएं, चोरी होने या फिर खोने का डर है। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन समय आपके पक्ष में होगा। आपकी आय भी बढ़ेगी और कार्य की गति में भी तेजी आएगी।
वृषभ-
राशि में षष्ठम चंद्र के होने से जीवन में सभी कुछ ठीक प्रकार से चलेगा। आपके विरोधी इस साप्ताह सक्रिय रहेंगे। इनसे आपको बचकर रहने की जरूरत है। यदि आप प्रयास करेंगी तो उन पर नियंत्रण रख सकती हैं। आर्थिक लिहाज से बुधवार एवं गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको खुशखबरी एवं सफलता की प्राप्ति होगी। आपके कार्य में तेजी आएगी और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। शुक्रवार को कुछ आर्थीक नुकसान होने की संभावना है। संभलकर रहें। बिना सोचे समझे किसी को धन न दें। कार्य में भी बाधा आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। अनजान पर विश्वास न करें। शनिवार के दिन आपके परिवार में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है।
मिथुन-
राशि में पंचम चंद्र लाभ के आसार बढ़ाएगा तथा प्रसन्नतादायक सूचनाएं दिलवाएगा। आप स्वयं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बुधवार एवं गुरुवार के दिन हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह क्रोध की अधिकता रह सकती है। इस क्रोध के कारण विरोधीयों से विवाद भी हो सकता है। कोई भी विवाद अच्छा नहीं होता है और उससे बचने का ही प्रयास करना चाहिए। आपका मन इस सप्ताह किसी न किसी बात से उदास रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार का दिन आपको बड़ी सफलता दिलाने वाला दिन हो सकता है। इन दोनों दिन आपकी आय अच्छी बनी रहेगी और कार्य भी गति से होंगे। यदि आपका कोई काम बिगड़ गया है तो उसमें सुधार होगा। आपको अपने प्रियजनों के साथ भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा।
कर्क
सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। आय से अधिक आपको काम करना होगा। इससे आपको मन खिन्न रहेगा। बेकार की बातों में समय बर्बाद होगा। मंगलवार एवं बुधवार के दिन राशि में चंद्र के अनुकूल हो जाने से हर ओर से सफलता प्राप्त होगी। आपके जो कार्य काफी समय से रुके हुए हैं, वे इस सप्ताह संपन्न होंगे। आप नया वाहन, वस्त्र, आभूषण आदि खरीद सकते हैं। इससे आपके मन में सुख एवं प्रसन्नता रहेगी। आपको यदि किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसका भी अब अंत होगा। मित्र एवं सगे संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार एवं शनिवार का दिन उदासीभरा रहेगा। आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। हो सकता है कि आपको अनचाही यात्रा पर जाना पड़े।
सिंह-
राशि में तृतीय चंद्र रहेगा, जो आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बना रहेगा। मंगलवार एवं बुधवार के दिन आपकी आय में कुछ रुकावट आ सकती है और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यह सप्ताह आपके लिए चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा। आपके जीवन पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुरुवार के दिन से आपको कुछ सुधार महसूस होगा मगर आपके लाभ तो बढ़ेंगे ही साथ ही आपकी परेशानियां भी बढ़ जाएंगी। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन आपको संतान से सुख प्राप्त होगा। आपकी आय में भी सुधार होगा। आप कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं, जहां आपको खूब मनोरंजन होगा। सबसे अच्छी बात है कि इस सप्ताह आपके विरोधी शांत रहेंगे।
कन्या-
राशि में द्वितीय चंद्र रहेगा, इससे आपको स्थाई संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी यात्रा सुखदायक होगी एवं कोर्ट-कचहरी के मामालों में विजय की प्राप्ति होगी। आपकी आय सामान्य बनी रहेगी। बुधवार एवं गुरुवार के दिन आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।आप कार्यालय में अपने समकक्षों से ज्यादा श्रेष्ठ स्थिति में रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपको आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को आपकी स्थिति और भी ज्यादा बेहतर होगी। में सुधार संभव है, फिर भी आप में जितनी योग्यता है उसके अनुसार आप कार्य नहीं कर पाएंगे और इससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको इस सप्ताह अपने माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
तुला-
राशि में चंद्र का गोचर सब प्रकार से अनुकूलता दिलाने वाला होगा। साथ ही जमीन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपकी आय में इस सप्ताह बहुत अच्छा सुधार होगा। आपके जो काम बहुत समय से अटके हुए हैं, वह इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशान करने वाली खबरें मिल सकती हैं। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। आपको यदि इन दो दिनों में कहीं से धन मिल मिलने वाला धन भी अटक सकता है। इन दो दिनों में कोई योजना न बनाएं, वे विफल हो सकती हैं। शनिवार अच्छा बितने के आसार बन रहे हैं। आपको इस सप्ताह परिवार की चिंता काफी सताएगी। घर में कोई सांप-बिच्छु का प्रवेश हो सकता है। इसलिए थोड़ा बचकर रहें।
वृश्चिक-
राशि में चंद्र का गोचर रह सकता है। यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल लाएगा। आपके काम में बाधा आएंगी, मगर आप उनका सामना कर लेते हैं तो आपको सफलता भी मिलेगी। मंगलवार से लेकर गुरुवार तक वक्त आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह घर परिवार और कार्यलाय में आपको वर्चस्व बढ़ेगा। यदि आप कुटनीतिज्ञ योजनाएं बनाएंगे तो उनमें आपको सफलता मिलेगी। सामाजीक एवं धार्मीक कार्यक्रमों में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी आय बढेगी एवं आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार आपको कहीं से धन प्राप्त होगा और निवेश किए गए धन में भी लाभ मिलेगा। पूरा सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
धनु-
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी स्लो होगी। मगर पूरा सप्ताह आर्थिक लिहाज से अच्छा रहेगा। सोमवार और मंगलवार का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आप जो भी कार्य करेंगी उसमें आपको सफलता मिलेगी और आपके रुके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके खर्चे अधिक होंगे और परेशानियां भी अधिक आ सकती हैं। दिमाग को शांत रखें। आपको विचलित करने वाले समाचार भी मिल सकते हैं, मगर आप परेशान न हों क्योंकि अंत सुखद होगा। आपको अपने घर में यदि कहीं कोई मरम्मत आदि का काम करना है, तो उसमें अपका ज्यादा खर्च होगा। आप नया घर आदि खरीदने के बारे में सोच सकती हैं।
मकर-
राशि में दशम चंद्र आर्थिक उन्नती के आसार बनाएगा। नई सफलताएं मिलेंगी तथा सुखद आश्चर्यजनक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आप जो भी निर्णय लेंगे वो सही एवं सटीक होगा। इस सप्ताह आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावना नहीं है। घर-बाहर सभी जगह आपको सफलता प्राप्त होगी। बुधवार एवं गुरुवार को आय की प्राप्ति में वृद्धि होगी, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगी एवं संतान से भी सुख मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को परेशानी भरा समय हो सकता है। आपके काम में रुकावट आएगी और विरोधी भी सक्रीय हो जाएंगे। अनावश्यक व्यय भी आ सकता है। अपने खर्चों को सीमित रखें।
कुंभ-
आप इस सप्ताह अपनी कार्य प्रणाली एवं सुदर्शनता से दूसरे लोगों को आकर्षित करेंगे। नए कार्यों के प्राप्त होने के योग बनेंगे। बुधवार एवं गुरुवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपके पक्ष में होगा। आपको सफलताएं मिलती जाएंगी एवं जो लोग आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं, उनको इस सप्ताह इससे उबरने का मौका मिलेगा। आपके मित्र मदद करने वाले होंगे तथा सभी ओर से आपको सहयोग मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी। मित्रों से मुलाकात होगी और आपके बिगड़े काम भी बनेंगे। योजनाएं सफल होंगी और लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा।
मीन-
राशि में चंद्र अष्टम भाव में है, जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी आय कम व्यय अधिक होगा। कार्य में बाधाएं भी आएंगी एवं धन की समस्या भी होगी। हो सकता है कि अनावश्यक परेशानीयां भी सामने आ खड़ी हों। मंगलवार का दिन अच्छा है और आपको सफलता देने वाला है। सरकारी नौकरी करने की ईच्छा करने वालों को सफलता मिलेगी। आर्थिक आधार मजबूत रहेगा तथा कार्यस्थल पर वर्चस्व में वृद्धि होगी साथ ही समकक्षों की तुलना में आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को कार्य की अधिकता हो सकती है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा एवं सुख मिलेंगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों