Varuthini Ekadashi 2025 Date: अप्रैल महीने की दूसरी एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है और पूजा-पाठ करता है। उसे सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में आ रही सभी समस्याओं का निवारण हो सकता है। इतना ही नहीं, यह व्रत जातकों को मोक्ष प्राप्ति में भी मदद करता है। अब ऐसे में इस साल वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है और भगवान विष्णु की पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
इस साल वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी का व्रत 24 अप्रैल को रखा जाएगा। आपको बता दें, यह व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए इस व्रत का महत्व दोगुना बढ़ जाता है।
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के हिसाब से वैशाख माहके कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का व्रत 23 अप्रैल को शाम 04 बजकर 43 मिनट से आरंभ हो रहा है और इसका समापन अगले दिन 24 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर होगा।
- वरुथिनी एकादशी पूजा मुहूर्त - एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 25 मिनट तक है।
- उसके बाद पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त - सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक है।
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व
-1744707262525.jpg)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। उनकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है। यह व्रत सौभाग्य, धन और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जातक की कुंडली में किसी तरह का कोई दोष है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।