Varuthini Ekadashi  offer these flowers to lord vishnu for good fortune

Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा अखंड सौभाग्य

वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन इनकी विधिवत पूजाा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-25, 10:57 IST

(Varuthini Ekadashi 2024) हिंदू धर्म में सभी तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसमें वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस तिथि के दिन विष्णु जी की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही सभी दुखों से छुटकारा भी मिल सकता है। वहीं यह महीना वैशाख का है। इसलिए इस माह में विष्णु जी की कृपा प्राप्त करने के लिए खास पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में इस माह में भगवान विष्णु को फूल अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में विष्णु जी को कौन से फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

विष्णु जी को चढ़ाएं गुलाब के फूल  (Offer Rose to Lord Vishnu)

pink rose

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गुलाब के फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को भी यह फूल अर्पित करें। 

विष्णु जी को चढ़ाएं सूरजमुखी के फूल (Offer sunflower flowers to Lord Vishnu)

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को सूरजमुखी के फूल अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। 

विष्णु जी को चढ़ाएं कमल के फूल (Offer lotus flowers to Lord Vishnu)

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कमल के फूल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इससे व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन न करें ये काम, भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज

विष्णु जो को चढ़ाएं चंपा के फूल (Champa flowers should be offered to Vishnu)

विष्णु को चंपा के फूल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। चंपा के फूल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भगवान विष्णु को यह फूल जरूर अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति का आगमन हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, होगी पुण्यों में बढ़ोतरी

विष्णु जी के चढ़ाएं मोगरा का फूल  (Offer Mogra flower to Lord Vishnu)

Mogra Plant and its flowers

विष्णु जी को मोगरा का फूल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसे पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। 

वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु को उनके प्रिय फूल अर्पित करें। इससे लाभ हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;