उत्तराभाद्रपद नक्षत्र ज्ञान, आध्यात्मिकता और परोपकार का प्रतीक है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव और गुरु हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों की राशि मीन है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 26 वां नक्षत्र है। इसका अर्थ होता है "शुभ पैर वाला"। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग ज्ञानवान भी होते हैं। इनमें गहन ज्ञान प्राप्त करने की प्रबल इच्छा होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होता है। वह बेहद धार्मिक विचारों वाले माने जाते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली होता है। यह बेहद कुशल होते हैं। कुशलता के कारण यह समाज और परिवार में मान-सम्मान प्राप्ति करते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग बेहद मेहनती भी होते हैं। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से इस नक्षत्र में जन्में लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र क्या है?
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 26 वां नक्षत्र है। यह नक्षत्र मीन राशि के चतुर्थ चरण में आता है। इस नक्षत्र के देवता अतिर्बुद्धन्य यानी कि भगवान विष्णु को शैय्या प्रदान करने वाले हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक पिछले पैर वाला सिंह है। इस नक्षत्र का गुण सात्विक है। इस नक्षत्र की नाड़ी शततारि है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र चार चरणों में विभाजित है। पहले चरण में जन्म लेने वाले लोग विनम्र, दयालु और परोपकारी होते हैं। दूसरे चरण में जन्म लेने वाले लोग ज्ञानी, विद्वान और अध्यात्मिक होते हैं। तीसरे चरण में में जन्म लेने वाले लोग धनी, समृद्ध और प्रसिद्ध होते हैं। चौथे चरण में जन्म लेने वाले लोग साहसी, वीर और पराक्रमी होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - नक्षत्र के हिसाब से बच्चों का रखें नाम, जीवन में मिलेगी तरक्की
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे जातक कैसे होते हैं?
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे जातक स्वतंत्र विचारों और आत्मनिर्भरता की भावना होती है। वे दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वे कठोर परिश्रम करने को तैयार रहते हैं। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए वे अपनी राह खुद बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - क्या होते हैं गंडमूल नक्षत्र? जानें कैसा पड़ता है इनका राशियों पर प्रभाव
इनमें गहन ज्ञान प्राप्त करने की प्रबल इच्छा होती है। अध्यात्म और दर्शन में इनकी गहरी रुचि होती है। वे जीवन के रहस्यों को समझने के लिए उत्सुक रहते हैं। अनेक बार ये धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेते हैं। समाज में जरूरतमंदों की सहायता करना उनका स्वभाव होता है। परोपकारी कार्यों में उनकी विशेष रुचि होती है। इनमें प्रभावशाली वक्ता और कुशल नेता बनने की क्षमता होती है। वे दूसरों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने में सक्षम होते हैं। वे महत्वपूर्ण पदों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वे कठोर परिश्रम करने को तैयार रहते हैं। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए वे अपनी राह खुद बनाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों