(Utpanna Ekadashi 2023) हिंदू धर्म में सभी एकादशी का विशेष महत्व है। जो भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इन सभी एकादशी में एक उत्पन्ना एकादशी भी है। यह हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष को आता है। ऐसी मान्यता है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और शुभ परिणाम की भी प्राप्ति हो सकती है।
इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। जिससे जातक को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे महत्वपूर्ण काम करने के बारे में बताया गया है। जिसे करने से व्यक्ति को कभी किसी भी समस्या का सामना नहीं पड़ेगा।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और व्रत संकल्प लें।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। उसके बाद श्रीहरि को फल, फूल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करें। साथ ही दूध, दही, चीनी, शहद से बना पंचामृत भगवान विष्णु को अर्पित करें।
जब भी आप भगवान विष्णु को भोग लगा रहे हैं, तो तुलसीदल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं। क्योंकि तुलसी उन्हें बेहद प्रिय है।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल
संध्या के समय भगवान विष्णु की पूजा विधिवत करें और चौमुखी दीपक (दीपक जलाने का नियम) जलाएं। उसके बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और विष्णुसहस्त्रनाम का जाप जरूर करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
उत्पन्ना एकादशी के दिन पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है और इस दिन सात्विक भोजन ही करें।
उत्पन्ना एकादशी के दिन ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको मनोकामना पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - जब एक हाथी की चीख से हुई भगवान विष्णु के प्रिय स्तोत्र की उत्पत्ति
उत्पन्ना एकादशी के दिन जो लोग व्रत करते हैं, उन्हें कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। बिना कथा के व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को पीले रंग की मिठाई का भोग जरूर लगाएं। इससे श्रीहरि बेहद प्रसन्न होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।