utpanna ekadashi  ki date

Utpanna Ekadashi Shubh Muhurat & Puja Vidhi 2023: कब है उत्पन्ना एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Utpanna Ekadashi 2023 Shubh Muhurat & Puja Vidhi: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता एकादशी की पूजा का विधान है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-07, 13:01 IST

Utpanna Ekadashi 2023 Kab Hai: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता एकादशी की पूजा का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी उत्पन्ना एकादशी। साथ ही, जानेंगे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में।  

कब है उत्पन्ना एकादशी 2023? (Kab Hai Utpanna Ekadashi 2023)

utpanna ekadashi  ki puja

उत्पन्ना एकादशी का शुभारंभ 8 दिसंबर, दिन शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 6 मिनट पर होगा। वहीं इसका समापन 9 दिसंबर, दिन शनिवार (शनिवार के उपाय) को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी 8 दिसंबर को मनाई जाएगी।  

यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी के दिन ये काम दिलाएगा धन और ऐश्वर्य

उत्पन्ना एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त (Utpanna Ekadashi Shubh Muhurat 2023) 

उत्पन्ना एकादशी के दिन श्री हरि की पूजा का विशेष विधान है। ऐसे में इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 8 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से सुबह 10 बजकर 54 मिनट है। उत्पन्ना एकादशी के दिन पूजा करने के लिए लगभग 4 घंटे की अवधी है।  

उत्पन्ना एकादशी 2023 पूजा विधि (Utpanna Ekadashi Puja Vidhi 2023) 

उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। भगवान विष्णु का ध्यान करें। व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें नए वस्त्र धारण कराएं और तिलक लगाएं। धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, चंदन, फल आदि अर्पित करें। 

भगवान विष्णु के साथ-साथ माता एकादशी की भी पूजा करें। भगवान विष्णु और एकादशी माता के मंत्रों का जाप करें। उत्पन्ना एकादशी की कथा पढ़ें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। भगवान विष्णु को भोग लगाएं। आरती उतारें। प्रसाद ग्रहण करें। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Ekadashi 2023 List: मई से दिसंबर 2023 तक जानें सभी एकादशी तिथियां

उत्पन्ना एकादशी 2023 महत्व (Utpanna Ekadashi 2023 Mahatva)

utpanna ekadashi  ki tithi

उत्पन्ना एकादशी  का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ एकादशी माता की पूजा का भी विधान है। इस दिन एकादशी माता और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी दुःख दूर होते हैं और सुखों का आगमन होता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से उत्पन्ना एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;