Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?

हिंदू धर्म में तुलसी पूजन बेहद शुभ फलदायी माना गया है। इस दौरान कई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
tulsi pujan diwas 2024 things should buy for happiness and prosperity

सनातन धर्म में तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी माता की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन ऐसा कहा जाता है कि तुलसी पूजन करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है। तुलसी पूजन विशेष रूप से उन लोंगों के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। जिनके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है या फिर धन संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ रही है। आपको बता दें, इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को है। अब ऐसे में तुलसी पूजन दिवस पर किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

तुलसी पूजन दिवस पर खरीदें पीतल के बर्तन

pital

हिंदू धर्म में पीतल का संबंध भगवान विष्णु से है। ऐसी मान्यता है कि पीतल के बर्तनों में भगवान विष्णु का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीतल पर देवगुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है। बृहस्पति ज्ञान, धन और वैभव के कारक हैं। पीतल का बर्तन तुलसी पूजन दिवस पर खरीदने से व्यक्ति को गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।

तुलसी पूजन दिवस पर खरीदें जौ

तुलसी पूजन दिवस पर जौ खरीदने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो तुलसी पूजन दिवस पर जौ विशेष रूप से खरीदें। इससे आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। जौ को तुलसी माता को अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी माता जौ को बहुत पसंद करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Pujan Diwas 2024: कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

तुलसी पूजन दिवस पर खरीदें हल्दी

haldi

हल्दी को शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे तुलसी माता को चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो तुलसी माता को हल्दी जरूर चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और अविवाहिताओं को शीघ्र विवाह के योग बन जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस पर न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां, हो सकती है धन हानि

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP