Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी में जरूर चढ़ाएं ये 3 चीजें, हो सकता है धन लाभ

हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन मां तुलसी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन तुलसी में किन चीजों को अर्पित करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे विस्तार से जानते हैं। 
tulsi pujan diwas 2024 offer these things in tulsi for money benefits

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। वहीं भगवान विष्णु की पूजा में भी तुलसी के पत्तों का ही प्रयोग किया जाता है। वहीं सभी धार्मिक अनुष्ठानों में तुलसी की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। बिना तुलसी के पूजा शुभ नहीं मानी जाती है। तुलसी के पत्ति भगवान विष्णु के भोग में आवश्यक मानी जाती है। वहीं घर में तुलसी के पौधा लगाने से वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। अब ऐसे में तुलसी पूजन दिवस पर माता तुलसी को कौन-कौन सी चीजें चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

तुलसी पूजन के दिन मां तुलसी को चढ़ाएं सिंदूर

sindoor

सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है और इसे माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। तुलसी को सिंदूर चढ़ाकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इसलिए तुलसी पूजन के दिन सिंदूर जरूर चढ़ाएं। इससे अविवाहित महिलाओं के विवाह में आ रही परशानियां दूर हो सकती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

तुलसी पूजन के दिन मां तुलसी को चढ़ाएं सोलह श्रृंगार

तुलसी पूजन के दिन माता तुलसी को सोलह श्रृंगार जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है अगर किसी महिला के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो माता तुलसी को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - तुलसी को घर के भीतर रखना क्यों माना जाता है अशुभ?

तुलसी पूजन के दिन मां तुलसी को चढ़ाएं हल्दी की गांठ

haldi ki ganth

तुलसी पूजन के दिन माता तुलसी को हल्दी की गांठ जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई मनचाहा वर की कामना करता है, तो उसे माता तुलसी को हल्दी की गांठ चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। आपको बता दें, हल्दी को शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस चढ़ाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर आपको लगता है, घर में नकारात्मक ऊर्जा है, तो हल्दी की गांठ को मां तुलसी के पास जरूर रखें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP