(method of wearing turmeric knot in hand) हर भारतीय घरों में हल्दी आसानी से मिल जाएगी। औषधी के साथ-साथ हल्दी का इस्तेमाल मसाले से लेकर चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है। हल्दी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं दूसरी मांगलिक कार्यों में भी हल्दी का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है।
भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का प्रयोग खासकर किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है, तो भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता से लेकर ज्योतिष और औषधी की दृष्टि से हल्दी बहुत शुभ है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
अब ऐसे में सवाल यह है कि हल्दी की गांठ को हाथ में बांधने से क्या होता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हल्दी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे हाथ में बांधने से नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर से बचा जा सकता है। इसलिए शादी के दौरान दुल्हन के हाथ में हल्दी की गांठ बांधी जाती है। इससे बुरी नजर और शक्तियों से बचा जा सके।
अगर किसी व्यक्ति के विवाह में किसी भी तरह की परेशानियां आ रही है, तो हल्दी की गांठ को अपने हाथ के बाजू में बांधें। बता दें, पुरुष दाएं बाजू में हल्दी की गांठ बांधें और महिलाएं अपनी बाएं बाजू में हल्दी की गांठ को बांधें। इससे आपको लाभ हो सकता है और विवाह में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और शादी में हो देरी से भी छुटकारा मिल सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - पर्स में रखें हल्दी की गांठ, जीवन में आने वाली परेशानियां होंगी दूर
अगर आप हल्दी की गांठ को बांध रहे हैं, तो गुरुवार के दिन बांधें। इससे आपको लाभ हो सकता है और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) की कृपा भी बनी रहेगी। साथ ही गुरु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ
सबसे पहले पीले धागे में गांठ वाली पीली हल्दी को बांधे और उसे बाजू में पहनें। इससे गुरु (गुरु दोष उपाय) की स्थिति मजबूत हो सकती है। अगर आप इसे धारण कर रहे हैं, तो भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करते हुए गांठ को धारण करें। इससे लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।