सावन में शिवलिंग पर शहद और शक्कर चढ़ाने का क्या है महत्व? पंडित जी से जानें

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करते समय आप कुछ खास चीजें हैं, जो आप शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में परिवर्तन होता नजर आएगा।
image

सावन के महीने का हर दिन भगवान शिव का होता है। इसी वजह से भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए हर कोई उनकी आराधना करता है। वहीं कुछ लोग ऐसे उपायों को करते हैं, जिसे करने के उनके जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे ही आप भी सावन में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानें शहर और शक्कर को शिवलिंग पर चढ़ाने के क्या फायदे होते हैं।

शिवलिंग पर शहद चढ़ाने क्या होता है महत्व

पंडित जी के बताए अनुसार अगर आप सावन के महीने में शिवलिंग पर शहद चढ़ाते हैं, तो इससे आपके जीवन में मधुरता बनी रहती है। साथ ही, इससे आपको दीर्घायु प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए आप सावन में रोजाना शिवलिंग पर शहद को चढ़ाने से घर में सुख शांति की प्राप्ति भी कर सकते हैं। इससे आपके आसपास की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी। आपको शहद को शिव जी के मंत्र ऊं नम: शिवाय का जप करत हुए चढ़ाना है।

Honey (2)

शिवलिंग पर शक्कर चढ़ाने का महत्व

अगर आपके घर में धन या अन्न से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं, तो ऐसे में आप शिवलिंग पर शक्कर को चढ़ाएं। शक्कर को चढ़ाने से आपकी इन समस्याओं में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। लेकिन इस उपाय को आपको नियमित तरीके से करना है। तभी आपको इसका फल प्राप्त होगा। साथ ही, आप भगवान शिव का आशीर्वाद पा सकते हैं। आप शिवलिंग पर शक्कर जलाभिषेक के बाद चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लें।

Sugar (2)

इसे भी पढ़ें: Sawan Upay: सावन में करें घी के ये 2 सरल उपाय, करियर में मिल सकती है ग्रोथ

सावन में शिव पूजा में इन बातों का रखें ध्यान

  • आप सावन में जब भी भगवान शिव को कोई भी चीज अर्पित करें, तो पंडित जी से पूछकर करें।
  • सावन में शिवलिंग पर किसी भी चीज को चढ़ाते समय भगवान शिव के मंत्रों का उच्चारण जरूर करें।
  • शिवलिंग पर जल में मिलाकर किसी भी चीज को न चढ़ाएं।
  • जब भी कोई चीज चढ़ाएं, तो इसके लाभ के बारे में पंडित जी से जरूर जानें।
1 - 2025-07-15T120222.859

सावन में इन दोनों पवित्र वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ प्रन्न होंगे। साथ ही, भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। तो इस सावन, आप भी अपनी श्रद्धा अनुसार महादेव को शहद और शक्कर अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आप इसका उपाय अपने खुद के पंडित जी से भी जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सावन में सफेद जनेऊ से करें शिव पूजन, जानें किन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage Credit- Freepik/ Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • सावन में शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाने का महत्व होता है?

    सावन में आप शिवलिंग पर शक्कर, शहद, काले तिल और लौंग चढ़ा सकते हैं।