Durga Puja Kab Hai 2024: कब से शुरू है दुर्गा पूजा उत्सव? जानें विशेष तिथियां और महत्व

दुर्गा पूजा मुख्य रूप से पांच दिनों तक चलती है और इन पांच दिनों में अलग-अलग उत्सव मनाए जाते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कब से शुरू होगी दुर्गा पूजा। 
image

शारदीय नवरात्रि के साथ ही कोलकाता में दुर्गा पूजा का आरंभ होता है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हालांकि दुर्गा पूजा मुख्य रूप से पांच दिनों तक चलती है और इन पांच दिनों में अलग-अलग उत्सव मनाए जाते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब से शुरू होगी दुर्गा पूजा, किस तिथि पर कौन सा उत्सव मनाया जाएगा और क्या है दुर्गा पूजा का महत्व।

दुर्गा पूजा 2024 कब से शुरू है?

durga puja 2024 kab hai

दुर्गा पूजा की शुरुआत षष्ठी तिथि यानी कि शारदीय नवरात्रि के छठे दिन से होती है और दशमी तिथि यानी कि दशहरा वाले दिन मां दुर्गा के विसर्जन से इस पर्व का समापन होता है।

ऐसे में इस साल दुर्गा पूजा 8 अक्टूबर, दिन मंगलवार से शुरू हो रही है और 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को समाप्त होगी। वहीं, सप्तमी तिथि के दिन मां दुर्गा के नेत्रों से पट्टी हटेगी।

यह भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2024: क्यों है दुर्गा सप्तशती शापित?

दुर्गा पूजा 2024 की तिथियां

दुर्गा पूजा का पहला दिन- 8 अक्टूबर, बिल्व निमंत्रण

दुर्गा पूजा का दूसरा दिन- 09 अक्टूबर, कल्पारंभ, अकाल बोधन

दुर्गा पूजा का तीसरा दिन- 10 अक्टूबर, नवपत्रिका पूजा, कोलाबोऊ पूजा

दुर्गा पूजा का चौथा दिन- 11 अक्टूबर, दुर्गाअष्टमी, कुमारी पूजा, संधि पूजा, महा नवमी

दुर्गा पूजा का पांचवां दिन- 12 अक्टूबर, बंगाल महा नवमी, नवमी हवन, विजयादशमी

दुर्गा पूजा का छठवां दिन- 13 अक्टूबर, बंगाल विजयादशमी, सिंदूर उत्सव

यह भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें लौंग के ये टोटके, हर बुरी नजर होगी दूर

दुर्गा पूजा 2024 का महत्व

durga puja 2024 start date

दुर्गा पूजा का महापर्व विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। मां दुर्गा ने महिषासुर नामक एक राक्षस का वध किया था। जिस दिन वध हुआ तब दशमी तिथि थी।

इसी वजह से पश्चिम बंगाल में अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि विजय दशमी कहलाती है। हालांकि श्री राम की रावण पर जीत के कारण भी इसे विजय दशमी कहते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब से शुरू होगा दुर्गा पूजा का उत्सव और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP