image

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि पर इन पत्तों से बनाएं तोरण, माता रानी का होगा आगमन

शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। इस दौरान माता रानी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा विधि-विधान के साथ किया जाए, तो व्यक्ति के उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-04, 08:30 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। इस दौराम मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे हृदय से माता रानी की पूजा-अर्चना करना है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आपको बता दें, नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक व्रत रखने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में अगर आप शारदीय नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो इस दौरान घर के मुख्य द्वार पर तौरण लगाने की विशेष मान्यता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कौन सा तोरण लगाने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं पान के पत्ते का तोरण

maxresdefault (1)

पान का पत्ता देवी-देवताओं को प्रिय माना जाता है। इसे भगवान को अर्पित करने के साथ-साथ घर के मुख्य द्वार पर लगाकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। पान के पत्ते को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने की शक्ति से युक्त माना जाता है। विवाह, गृह प्रवेश या अन्य शुभ अवसरों पर पान के पत्ते का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। बता दें, नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य द्वार पर अगर पान के पत्ते का तोरण लगाया जाए, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही माता रानी की कृपा भी बनी रहती है। इसके अलावा अगर आप पान के पत्ते का तोरण लगा रहे हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि पान के पत्ते पर जय माता दी जरूर लिखें। इससे व्यक्ति के घर में मां दुर्गा का आगमन होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत

पान के पत्ते का तोरण लगाने का महत्व क्या है?

maxresdefault

पान के पत्ते को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पान के पत्ते देवताओं को प्रसन्न करते हैं। इसलिए, मुख्य द्वार पर पान के पत्ते का तोरण लगाने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पान के पत्ते का तोरण घर में सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। नवरात्रि के दौरान वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से व्यक्ति को सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिल जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2024 Nine Days Colour List: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की बनी रहेगी कृपा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;