Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

Shani Trayodashi 2025: शनि त्रयोदशी के दिन शनिदेव को क्या भोग लगाएं?

हिंदू धर्म में त्रयोदशी तिथि के विशेष महत्व है। वहीं शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत के शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन शनिदेव को क्या भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-06, 23:00 IST
shani trayodashi 2025 what bhog should be offered to lord shani

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह का आखिरी प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ने वाला है। यह व्रत हर साल कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन आता है। शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही शनिवार के दिन पड़ने के कारण इस दिन शनिदेव की पूजा करने का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी दांपत्ति को संतान नहीं हैं, उन्हें इस दिन व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कुंडली में स्थित शनिदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में शनि त्रयोदशी के दिन शनिदेव को किन चीजों का भोग लगाने से सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शनिदेव को लगाएं काले तिल के लड्डू का भोग

til ke laddu

शनि त्रयोदशी के दिन शनिदेव को काले तिल के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव को काले तिल के लड्डू को भोग लगाने से व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और जिस भी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है। उससे भी छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है और इनकी पूजा करने के दौरान काले तिल के लड्डू को भोग लगाने सौभाग्य से कम नहीं माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Pradosh Vrat Dates 2025: साल 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? पूजा के शुभ मुहूर्त समेत यहां लें पूरी जानकारी

शनिदेव को लगाएं खिचड़ी का भोग

शनि त्रयोदशी के दिन शनिदेव को खिचड़ी को भोग जरूर लगाएं। आपको बता दें, शनिदेव को खिचड़ी बेहद प्रिय है और इसका भोग लगाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आप इस दिन उड़द की खिचड़ी बनाकर उन्हें भोग लगाएं और फिर स्वयं खाएं। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -   Festival Calendar 2025 : मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक, जानें इस वर्ष कब पड़ेगा कौन सा त्‍योहार

शनिदेव को लगाएं काले चने का भोग

black chana

शनिदेव को काले चने का भोग जरूर लगाएं। ज्योतिष शास्त्र में काले चने का भोग लगाने से व्यक्ति को शनिदेव को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, उनके लिए काले चने का सेवन लाभदायक माना जाता है। इस दिन काले चने का भोग लगाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।