सावन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत मां दुर्गा को समर्पित है। अब ऐसे में इस माह में मां दुर्गा की पूजा कब किया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
sawan masik durga ashtami 2025 date shubh muhurat and significance

हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है और भक्त उनकी कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं। सावन मास में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि किसी जातक के जीवन में कोई भी समस्या आ रही है तो सावन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसके लिए आइए इस लेख मेंज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठीसे विस्तार से जानते हैं। इस साल मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है।

सावन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?

Untitled-design-2024-10-12T161243.965

प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है और इस दिन विधि-विधान से देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन मास में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान शिव और शक्ति दोनों का पूजन विशेष फलदायी होता है। वहीं मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 1 अगस्त शुक्रवार को रखा जाएगा।

सावन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

सावन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त विस्तार से जान लें।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:20 बजे से 05:05 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 बजे से 03:40 बजे तक

इसे जरूर पढ़ें -माता दुर्गा की इस विधि से की गई पूजा हो सकती है विशेष फलदायी, यहां जानें पूजन सामग्री समेत अन्य बातें

सावन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा का महत्व क्या है?

shridurga1

मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। यह दिन नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है, धन-धान्य की वृद्धि होती है और सुख-शांति बनी रहती है। अविवाहित कन्याएं उत्तम वर की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत रखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - नवरात्रि के दिनों में होती है माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा, हर रूप का है खास महत्व

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP