Sawan Upay: सावन में करें घी के ये 2 सरल उपाय, करियर में मिल सकती है ग्रोथ

सावन के हर दिन महादेव की पूजा होती है। ऐसे में आप भी अपनी करियर से जुड़ी समस्या का लाभ पाने के लिए घी के 2 सरल उपाय को जरूर करें। इससे महादेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आर्टिकल में बताते हैं कैसे आपको इन उपायों को करना है।
image

सावन का हर दिन महादेव का होता है। इसलिए इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी को भगवान शिव का आशीर्वाद चाहिए होता है। ऐसे में कुछ लोग जल का एक लोटा चढ़ाकर भगवान से अपनी मन की बात कह देते हैं, तो कुछ अपने करियर से जुड़े लाभ के लिए सावन में अलग उपाय के बारे में सोचते हैं। आप इस बार सावन के महीने में देसी घी के 2 सरल उपाय करें। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इसका तरीका बताया है। जिसे हम आर्टिकल में आपके साथ शेयर करेंगे।

सावन में शिवलिंग पर घी से करें अभिषेक

शिवलिंग पर जलाभिषेक हर कोई करता है। लेकिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस बार आप घी का अभिषेक करें। इससे आपके करियर से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।

Ghee (2)

कैसे करें घी का अभिषेक

  • इसके लिए सुबह उठकर स्नान करें।
  • फिर साफ कपड़े पहनकर आपको शिवालय पर जाना है।
  • अपने साथ देसी घी जरूर लेकर जाएं।
  • आपको पहले शिवलिंग पर जलाभिषेक करना है।
  • इसके बाद आपको घी का अभिषेक करना है।
  • आपको 5 बार घी को चम्मच की मदद से शिवलिंग पर चढ़ाना है।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय आपको ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप 11 बार करना है।
  • इसके बाद आप भगवान शिव को जल, बेलपत्र और सफेद पुष्प भी अर्पित करें।
  • इस उपाय को करने से आपके करियर में आने वाली रुकावटे कम हो जाएंगी।

सावन में करियर के लिए घी का दूसरा उपाय

अगर आपके करियर में लंबे समय से रुकावटे आ रही हैं, या आपका बिजनेस सही से नहीं चल रहा है, तो ऐसे में सावन के महीने से घी के इस दूसरे उपाय को करना शुरू कर दें। इससे आपके करियर में होने वाली दिक्कत कम होनी शुरू हो जाएंगी।

Ghee abhishek

घी के दूसरे उपाय का तरीका

  • अगर आप सुबह के समय मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो ऐसे में आप शाम के समय शिवालय पहुंचे।
  • साथ में देसी घी का दीपक जलाएं।
  • दीपक को शिवलिंग के पास जलाएं और शांत मन से बैठकर 5 मिनट के लिए ऊं ह्रीं नमः शिवाय के मंत्र का जाप करें।
  • इसके बाद आपको भगवान शिव को अपने मन की सारी बातों को बताना है।
  • इससे आपके रुके हुए कार्य होने शुरू हो जाएंगे।
Shivling (4)

आपको बता दें कि घी का दीपक वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। इसलिए आप भी करियर की रुकावटों को कम करने के लिए इसे कर सकते हैं। सावन का महीना काफी अच्छा होता है। इसलिए शिवलिंग पर यह उपाय पंडित जी से पूछकर कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP