सर्वार्थ सिद्धि योग 2025: खोलनी है नई दुकान या करनी है शादी की खरीदारी, किसी भी काम की शुरुआत के लिए जुलाई में बन रहे हैं ये 9 अचूक मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र में 'योग' का बहुत महत्व है क्योंकि ये ग्रहों और नक्षत्रों के खास संयोजनों को दर्शाते हैं जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। जब कुंडली में ग्रह एक-दूसरे से विशेष स्थितियों, युतियों या दृष्टियों से जुड़े होते हैं तो वे अलग-अलग प्रकार के योग बनाते हैं।  
sarvartha siddhi yoga in july 2025

ज्योतिष शास्त्र में 'योग' का बहुत महत्व है क्योंकि ये ग्रहों और नक्षत्रों के खास संयोजनों को दर्शाते हैं जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। जब कुंडली में ग्रह एक-दूसरे से विशेष स्थितियों, युतियों या दृष्टियों से जुड़े होते हैं तो वे अलग-अलग प्रकार के योग बनाते हैं। ये योग शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं। एक ज्योतिषी इन्हीं योगों का विश्लेषण करके व्यक्ति के भाग्य, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, धन और भविष्य के बारे में सटीक भविष्यवाणियां करता है। ज्योतिष शास्त्र के यही योग व्यक्ति के पिछले कर्मों के फल माने जाते हैं और जीवन में आने वाले सुख-दुख, सफलता-असफलता को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं योगों में से एक है सर्वार्थ सिद्धि योग। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्यों इस योग को अचूक माना जाता है, क्या होता है इस योग का प्रभाव, इस योग में क्या करना चाहिए और जुलाई 2025 में कब-कब पड़ रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग।

सर्वार्थ सिद्धि योग क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग एक बहुत ही शुभ और शक्तिशाली योग माना जाता है। यह तब बनता है जब कोई विशेष नक्षत्र किसी निश्चित वार या दिन के साथ संयोग करता है।

affects of sarvartha siddhi yoga

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है 'सर्वार्थ' का अर्थ है 'सभी' और 'सिद्धि' का अर्थ है 'सफलता' या 'पूर्ति'। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग जुलाई 2025 में कब है?

तिथि दिन प्रारंभ समय समाप्त समय
2 जुलाई 2025 बुधवार सुबह 11:07 बजे सुबह 05:29 बजे तक, 3 जुलाई 2025
5 जुलाई 2025 शनिवार सुबह 05:29 बजे शाम 07:51 बजे
7 जुलाई 2025 सोमवार सुबह 05:30 बजे सुबह 01:11 बजे तक, 8 जुलाई 2025
12 जुलाई 2025 शनिवार सुबह 06:36 बजे सुबह 05:33 बजे तक, 13 जुलाई 2025
17 जुलाई 2025 गुरुवार सुबह 05:34 बजे सुबह 05:35 बजे तक, 18 जुलाई 2025
18 जुलाई 2025 शुक्रवार सुबह 05:35 बजे सुबह 02:14 बजे तक, 19 जुलाई 2025
21 जुलाई 2025 सोमवार सुबह 05:36 बजे सुबह 05:36 बजे तक, 22 जुलाई 2025
24 जुलाई 2025 गुरुवार सुबह 05:37 बजे सुबह 05:38 बजे तक, 25 जुलाई 2025
30 जुलाई 2025 बुधवार सुबह 05:40 बजे रात 09:53 बजे

सर्वार्थ सिद्धि योग में क्या करना चाहिए?

सर्वार्थ सिद्धि योग में कोई भी शुभ कार्य या महत्वपूर्ण काम शुरू करना बहुत लाभदायक माना जाता है। इस योग में आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, वाहन या घर खरीद सकते हैं, गृह प्रवेश कर सकते हैं, विवाह संबंधी बातचीत कर सकते हैं या कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:भद्रा कौन हैं और इन्हें क्यों माना जाता है अशुभ?

सर्वार्थ सिद्धि योग का कैसा प्रभाव पड़ता है?

सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव बहुत ही शुभ और सकारात्मक होता है। इस योग में किए गए सभी कार्य बाधा रहित होकर सफलतापूर्वक पूरे होते हैं और उनके मनचाहे परिणाम प्राप्त होते हैं।

effects of sarvartha siddhi yoga

यह योग इतना प्रभावशाली माना जाता है कि इसकी उपस्थिति में पंचक या भद्रा जैसे अन्य अशुभ योगों के नकारात्मक प्रभाव भी समाप्त हो जाते हैं और ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सबसे ज्यादा शुभ योग कौन सा है? 

    ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ योग हैं, लेकिन गजकेसरी योग को सबसे शक्तिशाली और शुभ माना जाता है।