
आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है जो शाम 06:50 बजे तक रहेगी और उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सुबह 08:18 बजे तक चंद्रमा हस्त नक्षत्र में रहेगा और उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। दिन में 11:45 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा जिसके बाद शोभन योग शुरू होगा। करण की बात करें तो शाम 06:50 बजे तक विष्टि करण रहेगा जिसके बाद बव करण शुरू हो जाएगा। आज रविवार के दिन कई अशुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं जिसके कारण आज यात्रा करना उचित नहीं रहेगा। अगर आप किसी आवश्यक काम से बाहर जा रहे हैं या लंबी यात्रा करने जा रहे हैं तो ऐसे में एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से पहले आज का पंचांग जान लें।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| पौष कृष्ण दशमी(शाम 06:51 बजे तक)/एकादशी | हस्त | रविवार | सौभाग्य | विष्टि |

| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 07:05 बजे |
| सूर्यास्त | शाम 05:25 बजे |
| चंद्रोदय | रात 02:51 बजे |
| चंद्रास्त | दोपहर 01:33 बजे (अगले दिन) |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05:16 बजे से 06:11 बजे तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11:55 बजे से 12:37 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 01:59 बजे से 02:41 बजे तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05:23 बजे से 05:51 बजे तक |

| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | शाम 04:05 बजे से 05:21 बजे तक |
| यमगंड | दोपहर 12:15 बजे से 01:32 बजे तक |
| गुलिक काल | दोपहर 02:48 बजे से 04:05 बजे तक |
| वर्ज्यम | शाम 05:15 बजे से 07:02 बजे तक |
14 दिसंबर 2025 को रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य, मान-सम्मान और तेज प्राप्त होता है। रविवार का व्रत करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल, रोली और थोड़ा गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। पूरे दिन केवल एक समय भोजन करें और उसमें नमक का प्रयोग न करें। कथा पढ़ें और शाम को भी सूर्य देव की आरती करें।
सूर्य देव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं। इस दिन लाल रंग की चीजों जैसे लाल वस्त्र, मसूर दाल या गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। रविवार को अपनी जेब या पर्स में हमेशा गुड़ का एक छोटा टुकड़ा या लाल चंदन रखें। इसके अलावा, सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आपको अपने पिता और सरकारी अधिकारियों का सम्मान करना चाहिए। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, इसलिए इन उपायों को करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होता है और कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद और सफलता मिलती है।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।